img-fluid

इंदौर की सडक़ों पर फिर 2 लाख नए वाहन

January 06, 2025

  • इन्दौर में २०२४ में बढ़ी वाहनों की बिक्री, लेकिन घटी बढ़त की रफ्तार
  • इस साल 1.35 लाख से ज्यादा दो पहिया तो 43 हजार नई कारें

इंदौर। इंदौर ने वर्ष 2024 में वाहनों की बिक्री में फिर नया कीर्तिमान बनाया है।। 2024 में इंदौर में कुल 1.97 लाख से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई। यह पिछले साल की तुलना में 7 हजार से ज्यादा है, जो करीब 3.7 प्रतिशत की बढ़त है, लेकिन 2024 में वाहनों की बिक्री में आई बढ़त पिछले सालों की तुलना में काफी कम है। इससे पहले वर्ष 2023 में 2022 की अपेक्षा 17 प्रतिशत से भी ज्यादा वाहन बिके थे। इस साल इंदौर की सडक़ों पर 1.45 लाख दोपहिया तो 43 हजार नई कारें जुड़ गईं।

इंदौर में 2024 में 1.97 लाख से ज्यादा वाहन की बिक्री करते हुए एक बार फिर प्रदेश में सर्वाधिक वाहनों की बिक्री का खिताब भी अपने नाम रखा है। यह खुलासा हाल ही में परिवहन विभाग द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर में 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच कुल 1 लाख 97 हजार 451 वाहनों की बिक्री हुई है, वहीं 2023 में यह आंकड़ा 1 लाख 90 हजार 293 का था। इस तरह 2023 की अपेक्षा 2024 में 7,158 ज्यादा वाहन बिके हैं, जो 3.76 प्रतिशत की ग्रोथ है। इंदौर में 2024 में हर बार की तरह वाहनों की बिक्री के मामले में दो पहिया वाहन सबसे आगे रहे। 2024 में इंदौर में कुल 1,35,840 दो पहिया वाहन और 43,756 कारें बिकी हैं, वहीं अन्य सभी कैटेगरी में कुल 17,855 वाहनों की बिक्री हुई है।

पूरे प्रदेश में फिर नंबर 1 रहा इंदौर
इंदौर हर बार की तरह 2024 में भी वाहनों की बिक्री के मामले में पूरे प्रदेश में नंबर 1 पर रहा है। यहां तक की कई बड़े शहर मिलकर भी इंदौर की बराबरी नहीं कर पाए हैं। इंदौर में जहां 2024 में कुल 1,97,451 वाहनों की बिक्री हुई, वहीं भोपाल में 1,31,635 वाहन बिके। इसी तरह ग्वालियर में 84,094, जबलपुर में 76,052, उज्जैन में 71,122 और रतलाम में 34,709 वाहनों की बिक्रीी हुई है।


  • 2022 में वाहनों की बिक्री में आई थी 39 प्रतिशत की ग्रोथ
    पिछले चार सालों को देखें तो 2024 वाहनों की बिक्री की बढ़त के मामले में सबसे कमजोर रहा है। 2021 में जहां 1.16 लाख वाहन बिके थे, वहीं 2022 में 1.61 लाख से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई थी, जो 2021 की अपेक्षा 39.18 प्रतिशत की बढ़त थी, वहीं 2022 की अपेक्षा 2023 में 1.90 लाख से ज्यादा वाहन बिके जो 17.47 प्रतिशत की बढ़त थी। जबकि 2024 में 2023 की अपेक्षा पिछले सालों की तुलना में सबसे कम सिर्फ 3.76 प्रतिशत की ग्रोथ ही दर्ज की गई है।

    नवंबर में सबसे ज्यादा और दिसंबर में सबसे कम वाहन बिके
    इंदौर में 2024 में वाहनों की बिक्री की रिपोर्ट को देखें तो सामने आता है कि वर्ष 2024 में सबसे ज्यादा वाहन नवंबर माह में बिके, जिनकी संख्या 27,001 थी। इसका बड़ा कारण इस महीने में दिवाली का होना भी था, वहीं सबसे कम वाहन दिसंबर माह में बिके, जिनकी संख्या 11,403 थी। इसका कारण था कि लोग दिसंबर में वाहन लेना पसंद नहीं करते हैं, क्योंकि एक माह में ही वाहन एक साल पहले का मॉडल बन जाता है। इसलिए दिसंबर में गिरती वाहनों की बिक्री को कम करने के लिए कंपनियों ने बड़े डिस्कांट ऑफर भी दिए थे।

    2024 में किस माह में बिके कितने वाहन
    माह वाहन
    जनवरी 17,950
    फरवरी 14,455
    माच 3,672
    अप्रैल 14,355
    मइ 13,578
    जून 13,863
    जुलाई 15,557
    अगस्त 14,473
    सितंबर 14,306
    अक्टूबर 26,838
    नवंबर 27,001
    दिसंबर 11,403
    कुल 1,97,451
    इस साल बिके वाहन
    दो पहिया 1,35,840
    कार 43,756
    अन्य 17,855
    कुल 1,97,451

    Share:

  • हैदराबाद से लखनऊ जा रहा विमान खराब मौसम के चलते इंदौर में उतरा

    Mon Jan 6 , 2025
    इंदौर। देश (India) के कई हिस्सों में घने कोहरे (dense fog) के कारण हवाई यातायात (air traffic) प्रभावित हो रहा है। आज सुबह लखनऊ (Lucknow) में खराब मौसम (bad weather) के चलते हैदराबाद (Hyderabad) से लखनऊ पहुंचा विमान उतर नहीं पाया और उसे डायवर्ट कर इंदौर (Indore) लाया गया। मौसम साफ होने के बाद विमान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved