
ढाका। बांग्लादेश सम्मिलित सनातनी जागरण जोत के प्रवक्ता चिन्मय कृष्ण दास की जमानत याचिका पर आज सुनवाई हो सकती है। चिन्मय कृष्ण दास ने बांग्लादेश के उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दायर की हुई है। चिन्मय दास पर बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज के अपमान और राजद्रोह का मामला दर्ज है। चिन्मय कृष्ण दास बीते करीब दो महीने से जेल में बंद हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved