
इंदौर। इंदौर शहर (Indor City) में भिक्षाव्रती (Mendicant) पर रोक लगने के बावजूद शहर में भिक्षुक तो घूम ही रहे हैं, साथ में भिक्षा देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। वहीं भंवरकुआ थाने (Bhanwarkua Police Station) पर पहले बार भिक्षा देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
दरअसल पिछले दिनों कलेक्टर के आदेश के बाद इंदौर शहर में भिक्षाव्रती पर रोक लगई गई थी, इसके बाद एक आदेश भी निकाला गया था, जिसमें भिक्षा देने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जिसका नतीजा यह हुआ की पहली रिपोर्ट भिक्षा देने वाले के खिलाफ इन्दौर के भंवरकुआ थाने में दर्ज की गई है। मामला इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है, जहां दीक्षा वृत्ति उन्मूलन दल अधिकारी ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई है। जहां हनुमान मंदिर पर कुछ लोग भिक्षुओं को भिक्षा दे रहे थे, जिन्हें रंगे हाथ पकड़ा गया और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस के मुताबिक मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved