img-fluid

MP कैबिनेट: 17 धार्मिक नगरों में शराब पर प्रतिबंध, विधवा को शादी करने पर मिलेंगे दो लाख रुपये

January 25, 2025

खरगोन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने 24 जनवरी को सूबे के मुख्य पर्यटन स्थल (Main tourist destination) और मां अहिल्याबाई (Mother Ahilyabai.) की नगरी महेश्वर (Maheshwar) में कैबिनेट बैठक (Cabinet meeting) की. इस बैठक में उन्होंने महिलाओं-किसानों-छात्रों को बड़ी सौगात दी. इसके अलावा उन्होंने 17 शहरों-ग्राम पंचायतों में शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया।


कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री यादव ने मीडिया को बताया कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में नई योजना बनाई गई है. इस योजना से हम प्रदेश की महिलाओं को शिक्षा-स्वास्थ्य-पोषण-सुरक्षा-वित्त सहित हर तरह से सशक्त बनाएंगे. उन्होंने बताया कि विधवा बहनों के लिए कल्याणी योजना शुरू की गई है. इस योजना के तहत अगर कोई विधवा बहन विवाह करके जीवन को बेहतर बनाना चाहती है तो उसे 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी>

CM यादव ने किसानों को भी बड़ी सौगात दी. उन्होंने बताया कि 2 लाख अस्थायी पंप वाले किसानों को 3 हॉर्स पावर से लेकर 7.5 हॉर्स पावर तक के पंप खरीदने में सरकार मदद करेगी. इसके लिए किसानों को महज दस फीसदी राशि देनी होगी, बाकी रकम सरकार चुकाएगी. इस तरह सरकार किसानों को बिजली फ्री देगी. सरकार प्रदेश के अन्नदाताओं को आत्मनर्भर बनाएगी. स्थायी पंप वाले किसानों के लिए भी पॉलिसी बनाई जाएगी. CM यादव ने बताया कि भोपाल के बावड़ियाकलां में 180 करोड़ रुपये की लागत से नया ब्रिज बनाया जाएगा. इससे यातायात की समस्या से निदान मिलेगा।

इन शहरों-नगर पंचायतों-ग्राम पंचायतों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध
सीएम यादव ने बताया कि महू में स्थापित आंबेडकर विश्वविद्यालय के लिए 25 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. इसे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा. इसके अलावा 17 धार्मिक शहरों-नगर पंचायतों-ग्राम पंचायतों में शराब बंदी कर दी है. यहां न केवल शराब की दुकानें बंद की जाएंगी, बल्कि उन्हें शिफ्ट भी नहीं किया जाएगा. इन जगहों में मंडला- नगर पालिका, मुलताई नगर पालिका, मंदसौर नगर पालिका, अमरकंटक नगर पालिका, सलकनपुर ग्राम पंचायत, बरमानकलां, लिंगा, बरमानखुर्द ग्राम पंचायत, कुंडलपुर ग्राम पंचायत, बांदकपुर ग्राम पंचायत, उज्जैन नगर निगम, ओंकारेश्वर नगर पंचायत, महेश्वर नगर पंचायत, मण्डलेश्वर नगर पंचायत, ओरछा नगर पंचायत, मैहर नगर पालिका, चित्रकूट नगर पंचायत, दतिया नगर पालिका और पन्ना नगर पालिका शामिल हैं।

विशेष परिस्थितियों में ट्रांसफर कर सकेंगे मंत्री
सीएम मोहन यादव ने बताया कि अब विशेष परिस्थितियों में मंत्री ट्रांसफर कर सकेंगे. इसके विभागों के काम विधिवत और बिना किसी रुकावट के चलते रहेंगे. उन्होंने बताया कि अगल महीने होने जा रही ग्लोबल इंवेस्टर समिट की तैयारियां भी जोरों पर हैं।

Share:

  • पूर्व सांसद आरके सिन्हा ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

    Sat Jan 25 , 2025
    पटना। भाजपा (BJP) के संस्थापक सदस्य (Founding member) और पूर्व सांसद आरके सिन्हा (Former MP RK Sinha) बीमार हो गए हैं। सिन्हा के परिवार से मिली जानकारी के मुताबित बीती 17 जनवरी की शाम वो दिल्ली में एक बैठक के बाद घर जा रहे थे। तभी अचानक उन्हें ब्रेन स्ट्रोक (Brain stroke) आ गया। इसके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved