
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के अनेक इलाकों में सर्दी (Cold) का दौर जारी है। इस दौरान बीते चौबीस घंटे में नीमच व राजगढ़ (Neemuch and Rajgarh) में सबसे कम 6.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इसके अलावा राज्य में मौसम आमतौर पर मुख्यतः शुष्क रहा। विभाग ने अगले दो दिनों में प्रदेश में ठंड में मामूली वृद्धि होने का अनुमान जताया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है, वहीं इसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने सकती है।
शनिवार सुबह 8.30 बजे तक बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान भोपाल, उज्जैन, रीवा, जबलपुर, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में काफी गिरा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो वह भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, शहडोल, सागर संभाग के जिलों में काफी गिरा, और बाकी संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। राजधानी भोपाल अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 22.6 डिग्री व 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
रविवार को भोपाल के लिए मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने रविवार सुबह राजधानी भोपाल और आसपास के क्षेत्र में सुबह के समय कोहरा रहने व 8 से 10 प्रति किलोमीटर की गति से हवा चलने का पूर्वानुमान लगाया है। इस दौरान शहर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
सिनोप्टिक मौसमी परिस्थितियां
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 278 किमी प्रति घंटे की गति से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। 29 जनवरी 2025 से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावित करने की संभावना है।
प्रदेश में 10 डिग्री से कम तापमान वाले शहर
मरुखेड़ा (नीमच), राजगढ़- 6.6 डिग्री सेल्सियस
गिरवर (शाजापुर)- 6.8 डिग्री सेल्सियस
खजुराहो (छतरपुर)- 7.6 डिग्री सेल्सियस
ग्वालियर- 7.9 डिग्री सेल्सियस
चित्रकूट (सतना)- 8.3 डिग्री सेल्सियस
कल्याणपुर (शहडोल)- 8.3 डिग्री सेल्सियस
पचमढ़ी (नर्मदापुरम)- 8.4 डिग्री सेल्सियस
टीकमगढ़, गुना- 8.5 डिग्री सेल्सियस
सीहोर- 8.8 डिग्री सेल्सियस
उमरिया- 8.9 डिग्री सेल्सियस
सतना- 9 डिग्री सेल्सियस
पृथ्वीपुर(निवाड़ी)- 9.5 डिग्री सेल्सियस
भोपाल, रीवा- 9.6 डिग्री सेल्सियस
शिवपुरी, देवरा (सिंगरौली), रायसेन- 9.7 डिग्री सेल्सियस
रतलाम, नौगांव (छतरपुर)- 9.8 डिग्री सेल्सियस
धार- 10.1 डिग्री सेल्सियस
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved