
डेस्क। प्रसिद्ध मलयालम फिल्म निर्माता सनल कुमार शशिधरन पर एक प्रमुख अभिनेत्री को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर परेशान करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आज मंगलवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां एलमक्कारा पुलिस ने कथित पीछा करने, आपराधिक धमकी देने और मानहानि के लिए बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत ‘कायम’ फिल्म के निर्देशक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री ने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई और मलयालम फिल्म निर्माता सनल कुमार शशिधरन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। हाल ही में एक फेसबुक पोस्ट में निर्देशक ने दावा किया कि अभिनेत्री और उनकी बेटी की जान खतरे में है। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने इस मामले में अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर की कॉपी सोमवार को अपने एफबी पेज पर शेयर करते हुए दावा किया कि एक्ट्रेस के नाम पर किसी और ने उनके खिलाफ शिकायत दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved