img-fluid

बजट को लेकर जीतू पटवारी ने कहा- लूटो और बेचो देश को वाली नीति पर हो रहा काम, विकास दर नीचे

February 01, 2025

भोपाल। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने लगातार 8वीं बार शनिवार की बजट (Budget) पेश किया। जिस पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की कार्यशैली ऐसी है कि बीजेपी (BJP) के लोग देश को लूट और बेच रहे हैं। इससे पहले भी जब-जब मोदी बजट लाए हैं, देश निराश ही हुआ है। भ्रष्टाचार अद्भुत और अकल्पनीय हो गया है। लूटो और बेचो देश को वाली नीति पर काम हो रहा है।


  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि देश में सरकारें नहीं बच रही हैं, केवल चुनाव हो रहे हैं। विकास दर नीचे है, लेकिन भाषण ऊंचे स्तर पर हैं। उद्योगपतियों के सोलह लाख करोड़ रुपए दस साल में माफ कर दिए गए, लेकिन किसानों के लिए कोई ठोस काम नहीं हो रहा है।

    जीतू पटवारी ने कहा कि किसानों की आत्महत्या बढ़ रही है। युवाओं के रोजगार का संकट बना हुआ है। एमएसपी को लेकर किसान सड़क पर हैं। देश पर 270 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। हालात बदतर होते जा रहे हैं। यही स्थिति मध्य प्रदेश में भी है। प्रदेश सरकार लगभग 5 लाख करोड़ रुपए के कर्जे में है।

    Share:

  • दक्षिणी गाजा में हमास ने रेड क्रॉस को सौंपे दो बंधक, मार्च तक चलेगा युद्धविराम का पहला चरण

    Sat Feb 1 , 2025
    डेस्क। इस्राइल के साथ युद्धविराम समझौते के तहत हमास ने दक्षिणी गाजा पट्टी में दो बंधकों को रेड क्रॉस को सौंप दिया। इस साल की शुरुआत में 19 जनवरी से शुरू हुए इस युद्ध विराम का उद्देश्य इस्राइल और हमास के बीच घातक और विनाशकारी संघर्ष को समाप्त करना है। बता दें कि इस्राइल और हमास […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved