img-fluid

शिक्षक के घर EOW का छापा, परिवार के लोगों को जगाकर घर में घुसी टीम, जानें मामला

February 05, 2025

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के भौंती कस्बे में बुधवार सुबह EOW ने एक सरकारी शिक्षक के घर छापा मारा। बताया जा रहा है कि केडर गांव में कार्यरत शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।


दअरसल, बुधवार सुबह 6 बजे जब शिक्षक और उनका परिवार सो रहा था, तब EOW ग्वालियर के निरीक्षक जय सिंह यादव ने टीम के साथ उनके घर दस्तक दी। EOW की टीम शिक्षक के घर में मौजूद है और जांच कर रही है। टीम उनके बैंक खातों, संपत्ति के कागजात और अन्य वित्तीय लेन-देन के कागजात देख रही है। अभी तक EOW की ओर से कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

जानकारी के मुताबिक शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया भिंड जिले के रहने वाले हैं। कई साल पहले वह भौंती में आकर बस गए थे। सुरेश सिंह भदौरिया पिछोर के कद्दावर नेता केपी सिंह कक्काजू के करीबी माने जाते हैं। टीचर बनने के पहले सुरेश सिंह भदौरिया राशन की दुकान चलाते थे, फिर वे जमीन खरीदी का काम भी करने लगे थे।

Share:

  • भारत का रक्षा बजट देखकर डरे पाकिस्तानी एक्सपर्ट, बोले- ‘अखंड भारत बनाने में लगी है सरकार’

    Wed Feb 5 , 2025
    डेस्क: भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने शनिवार (1 फरवरी) को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संसद में बजट पेश किया. इस बार के बजट में केंद्र सरकार ने रक्षा क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी राशि आवंटित की है. भारत ने इस साल के रक्षा खर्च के लिए 6.81 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved