img-fluid

महाकाल दर्शन कर लौट रहे लोगों पर काल टूट पड़ा 4 की मौत

February 07, 2025

महू। महू (Mhow) में बीती रात हुए भीषण सडक़ हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक घायल हो गए। घटना रात 3 बजे मानपुर थाने के निकट भेरूघाट पर हुई, जहां एक टैंकर ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी और बाद में ट्रेवलर में जा घुसा। हादसे में बाइक सवार दो युवकों के साथ ही ट्रेवलर में सवार 2 यात्रियों की मौत हो गई। घटना में ट्रेवलर में सवार 10 अन्य यात्री भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल में रैफर किया गया है। इनमें कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि यह सभी पीडि़त कर्नाटक के गांव के रहने वाले हैं, जो देर रात उज्जैन के महाकाल मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।


  • मोटरसाइकिल सवार मृत दोनों युवकों की पहचान सेंधवा निवासी शुभम और धरमपुरी निवासी हिमांशु के रूप में हुई है। वहीं ट्रेवलर में सवार दो महिलाओं की भी मौत हुई है। उनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेवलर वाहन के परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार सभी यात्री कर्नाटक के रहने वाले हैं। एक घायल महिला ने बताया कि बाइक यकायक सामने आई जिसे बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ। हालांकि बाइक सवार भी इस हादसे में नहीं बच पाए। जिन लोगों के साथ यह दुर्घटना हुई उनके अन्य परिजन दूसरी गाड़ी में सवार होकर आगे चल रहे थे। जिन्हें जानकारी मिलने पर वे घटना स्थल पर लौट आए।

    Share:

  • टिंबर मार्केट के गोदामों में लगी भीषण आग

    Fri Feb 7 , 2025
    इंदौर। अलसुबह जीएनटी मार्केट के दो गोदामों में भीषण आग लग गई, जिसे फायर ब्रिगेड़ ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया। जहां आग लगी वह जगह फायर स्टेशन के करीब है। फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5 बजे जीएनटी मार्केट में अक्षर लेमिनेट््स में आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved