img-fluid

विदेश मंत्री ने विभिन्न देशों के राजदूतों को ऐतिहासिक सारनाथ में भ्रमण कराया

February 24, 2025

– अशोक लाट पर मेहमान दल ने सामूहिक फोटो कराई,धमेख स्तूप की परिक्रमा भी

वाराणसी। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर (Foreign Minister Dr. S. Jaishankar) के साथ 45 विदेशी राजदूतों (45 Foreign Ambassadors) ने रविवार शाम ऐतिहासिक सारनाथ (Historical Sarnath) में भ्रमण किया। भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेशस्थली पहुंचे राजदूतों ने भगवान बुद्ध को नमन कर विदेश मंत्री और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों के साथ पुरातात्विक खंडहर परिसर का अवलोकन किया।


विदेशी राजदूतों के दल ने धमेख स्तूप पहुंच कर इसकी परिक्रमा की। इसके बाद इसके इतिहास और कलाकृतियों की जानकारी ली। धमेख स्तूप पर बुद्ध कालीन चित्रों के साथ ही राष्ट्रीय चिह्न की भी जानकारी दी गई। पुरातत्व संग्रहालय में राष्ट्रीय चिह्न शीर्ष सिंह की चमक देख दल अभिभूत नजर आया।

इस दौरान विदेशी मंत्री डॉ एस जयशंकर भी दल को यहां के स्मारको के बारे में बताते रहे। दल ने अशोक लाट के सामने सामूहिक फोटो ग्राफी भी कराई। प्राचीन मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर के अवशेष को देखने के बाद दल ने इसके बारे में भी जानकारी ली।

इसके पहले सारनाथ पहुंचने पर अफसरों ने दल की अगवानी की। इस दौरान प्रदेश के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा, उप निदेशक पर्यटन और अन्य अफसर भी मौजूद रहे।

Share:

  • चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, विराट कोहली ने जड़ा ऐतिहासिक शतक

    Mon Feb 24 , 2025
    दुबई। भारत (India) ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) के अहम मुकाबले में पाकिस्तान (beats Pakistan) को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाया है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान द्वारा दिए गए 242 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved