img-fluid

केजरीवाल को लैंडक्रूजर वाला काफिला लेकर विपश्यना जाने पर BJP ने घेरा, बताया ‘VIP महाराजा’

March 06, 2025

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय संयोजक (National Convenor) अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) काफिला लेकर विपश्यना (Vipassana) जाने पर घिर गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने आप नेता पर पंजाब के करदाताओं के रुपयों का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए हैं और उन्हें ‘VIP महाराजा’ करार दिया है। केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा चुनाव में दोहरी हार का सामना करना पड़ा था। एक ओर जहां आप ने दिल्ली में सत्ता गंवाई, वहीं खुद पार्टी प्रमुख भी नई दिल्ली सीट से चुनाव हार गए थे। केजरीवाल 10 दिवसीय विपश्यना सत्र के लिए मंगलवार को पंजाब के होशियारपुर पहुंचे।


  • दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने विपश्यना सत्र को लेकर केजरीवाल पर तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘वहां दो करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की गाड़ियां, सैकड़ों पुलिस कमांडो, दमकल कर्मी और एंबुलेंस खड़ी थीं। यह किस तरह की शांति की चाह है? वह कभी खुद को आम आदमी कहते थे, लेकिन सत्ता मिलने के बाद उन्होंने अपना असली चेहरा दिखा दिया है।’

    शिक्षा और स्वास्थ्य
    उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘अरविंद केजरीवाल, जो कभी वैगन आर में चलने वाले आम आदमी का दिखावा करते थे, आज बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर, 100 से ज्यादा पंजाब पुलिस के कमांडो, जैमर और एंबुलेंस लेकर चलते हैं। जैसे शांति हासिल करने वाली जगह विपश्यना के लिए VIP महाराजा आ रहे हैं।’

    उन्होंने आगे लिखा, ‘अगर सत्ता उनकी परीक्षा होती, तो वह बुरी तरह असफल हुए हैं। कौनसी विपश्यना होती है, जहां पंजाब के करदाताओं के रुपयो से इतनी बड़ी सिक्योरिटी परेड निकाली जाए? मुख्यमंत्री भगवंत मान का भी काफिला इतना बड़ा नहीं है। आप का सच सामने आ चुका है। झूठ, पाखंड और VIP होने का अहंकार चरम पर है।’

    राज्यसभा जाने की कोशिश का दावा
    भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की हार के बाद केजरीवाल राज्यसभा की सदस्यता हासिल करने की कोशिशों में जुटे हैं। सचदेवा ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘चुनाव हारने के बाद अब वह (केजरीवाल) राज्यसभा की सदस्यता हासिल करने की फिराक में हैं, क्योंकि उन्हें विलासितापूर्ण जीवनशैली की आदत लग चुकी है। विपश्यना तो महज बहाना है, पंजाब में उनकी मौजूदगी की असली वजह ‘आप’ की प्रदेश इकाई में मची उथल-पुथल है।’

    डोनाल्ड ट्रंप से बड़ा सुरक्षा घेरा है, स्वाती मालीवाल ने कहा
    राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने भी केजरीवाल के सुरक्षा घेरे को लेकर कटाक्ष किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘केजरीवाल पंजाब के लोगों से इतना क्यों डरते हैं, जिन्होंने उन्हें इतना प्यार दिया? वीआईपी संस्कृति की आलोचना करने वाले व्यक्ति के पास अब डोनाल्ड ट्रंप से भी बड़ा सुरक्षा घेरा है।’

    दिल्ली भाजपा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये भी केजरीवाल पर निशाना साधा। उसने लिखा, ‘दिल्ली की जनता ने भ्रष्ट केजरीवाल को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है, फिर भी सत्ता के लिए उनकी भूख कम नहीं हो रही है। वह खुद को ‘आम आदमी’ कहते हैं, लेकिन पंजाब में इतने बड़े काफिले के साथ उन्हें ‘वीआईपी ट्रीटमेंट’ क्यों दिया जा रहा है? यह कैसा ‘आम आदमी’ है, जिसकी इच्छाएं कभी खत्म ही नहीं होतीं?’

    Share:

  • ट्रंप की हमास आतंकियों को चेतावनी, बोले- 'बंधकों को अभी छोड़ो, नहीं तो जहन्नुम का कहर..

    Thu Mar 6 , 2025
    नई दिल्ली। अमेरिका (America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) टैरिफ के मसले (Tariff issues) पर दूरगामी फैसले लेने के बाद अब फिर से इजरायल (Israel) के एजेंडे पर लौट आए हैं. ट्रंप ने गाजा में बंधक बनाकर रखे इजरालियों को वापस करने के लिए हमास को सख्त और आखिरी चेतावनी दी है। ट्रंप […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved