img-fluid

चांदी में निवेश का शानदार अवसर, जीरोधा फंड हाउस ने सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड किया लॉन्च

March 11, 2025

नई दिल्‍ली । चांदी की कीमतों (Silver Prices) में हाल के महीनों में शानदार तेजी देखने को मिली है. चांदी जल्द ही 1 लाख रुपये प्रति किलो को छूने के कागर पर है. ऐसे में एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (Exchange-Traded Fund) के जरिए चांदी में निवेश का शानदार अवसर निवेशकों के पास है. जीरोधा फंड हाउस Zerodha Fund House ने सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (Silver Exchange-Traded Fund) लॉन्च किया जिसमें निवेशक 10 मार्च से लेकर 18 मार्च 2025 तक निवेश कर सकते हैं.

जीरोधा फंड हाउस ने चांदी में निवेश का अवसर प्रदान करने के लिए सिल्वर ईटीएफ (Silver ETF) लॉन्च किया है. निवेशक कम से कम सिल्वर ईटीएफ में 10 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से कम से कम 1000 रुपये निवेश कर सकते हैं. जीरोधा सिल्वर ईटीएफ में 10 से 18 मार्च 2025 के बीच निवेश किया जा सकेगा. कंपनी ने बताया कि जीरोधा सिल्वर ईटीएफ का मकसद घरेलू मार्केट में चांदी के दामों की कीमतों के प्रदर्शन के आधार पर निवेशकों को रिटर्न दिलाना है.


  • जीरोधा फंड हाउस के सीईओ विशाल जैन ने कहा, इंवेस्टमेंट पोर्टफोलियो और मॉडर्न इंडस्ट्रीज दोनों ही में चांदी की बड़ी भूमिका है. एक इंडस्ट्रियल मेटल और एक कीमती धातु दोनों के रूप में अपनी दोहरी पहचान के साथ सिल्वर ईटीएफ निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाने और इस मेटल की अनूठी विशेषताओं का लाभ उठाने के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान करता है.

    जीरोधा सिल्वर ईटीएफ अपने फंड का 90-100 फीसदी रकम सिल्वर और इससे जुड़े इंस्ट्रूमेंट में निवेश करेगा. बाकी बचे रकम को डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश किया जाएगा. कई ब्रोकरेज हाउस चांदी की कीमतों में उछाल को लेकर बेहद पॉजिटिव हैं. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (Motilal Oswal Financial Services Ltd) ने कमोडिटीज आउटलुक 2025 (Commodities Outlook 2025) में चांदी को लेकर अपने नोट में कहा था कि वो मध्यम से लंबी अवधि के लिए चांदी पर बेहद पॉजिटिव है. नोट के मुताबिक घरेलू मार्केट में चांदी का भाव 1,11,111 रुपये से लेकर 1,25,000 रुपये प्रति किलो तक जा सकता है. ब्रोकरेज हाउस ने 12-15 महीने की अवधि को ध्यान में रखते हुए चांदी खरीदने की सलाह दी है.

    डिस्क्लेमर : (यहां दी गई जानकारी सिर्फ़ सूचना के लिए दी जा रही है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह लें.)

    Share:

  • टैरिफ की धमकी से जागा कनाडा, ट्रंप के बयानों ने खड़ा किया नया तूफान, ऐसे चमक रही विरोधियों की किस्मत

    Tue Mar 11 , 2025
    नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति (us President)डोनाल्ड ट्रंप (donald trump)के दोबारा सत्ता (regain power)में आने के बाद उनकी नीतियों और बयानों (Policies and statements)ने वैश्विक मंच(Global Platform) पर एक नया तूफान खड़ा कर दिया है। ट्रंप ने जहां एक ओर कनाडा को 51वें अमेरिकी राज्य में बदलने की धमकी दी, वहीं मैक्सिको के खिलाफ व्यापार […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved