मुंबई। जया बच्चन, रेखा (Jaya Bachchan, Rekha) को पसंद नहीं करती थीं। ये बात हम नहीं कह रहे हैं। ये बात लेखक और फिल्म इतिहासकार हनीफ जावेरी (Hanif Javeri) ने कही है। उन्होंने हाल ही में दिए पॉडकास्ट में बताया है कि फिल्म ‘सिलसिला’, (Silasila) जिसमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ रेखा (Rekha) और जया दोनों थीं, उसके सेट पर क्या हुआ था।
View this post on Instagram
1981 में आई फिल्म ‘सिलसिला’ के बारे में कहा जाता है कि ये फिल्म अमिताभ, जया और रेखा पर आधारित है, लेकिन हनीफ जावेरी के मुताबिक, ये सच नहीं है। हनीफ जावेरी ने कहा, “जया बच्चन ‘सिलसिला’ में काम नहीं करना चाहती थीं। उन्हें रेखा बिल्कुल पसंद नहीं थीं। जया ने मन बना लिया था कि वह ‘सिलसिला’ नहीं करेंगी, लेकिन संजीव कुमार, जिन्हें जया अपना भाई मानती थीं, उन्होंने उन्हें मना लिया। उन्होंने जया से कहा, “मैं भी फिल्म में हूं। आप मना क्यों कर रही हैं?” फिर जया मान गईं, लेकिन एक शर्त पर, उन्होंने कहा था कि वह हर दिन सेट पर मौजूद रहेंगी, चाहे उनका कोई सीन हो या न हो।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved