
इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) आर्थिक शहर इंदौर (Indore City) में रंगपंचमी (Rangpanchami) पर चल रही गेर (Gair) में बड़ी घटना हो गई है। रंगपंचमी पर शहर में चल रही गेर में लाखों लोगों की भीड़ पहुंची है। इसी दौरान राजवाड़ा क्षेत्र में लोगों पर पानी की बौछार करते चल रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, अनियंत्रित होकर गिरे शख्स के पेट के ऊपर से ट्रेक्टर का पहिया निकल गया, जिसके चलते युवक की मौक पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की ओर से भी बड़ा अपडेट सामने आया है।
हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संवेदनशीलता दिखाते हुए इंदौर में चल रही विश्व प्रसिद्ध गेर में पहुंचने से इंकार कर दिया। अशोकनगर के करेला मेले से लौटते समय मुख्यमंत्री कुछ ही देर में इंदौर पहुंचने वाले थे। यहां सीएम मोहन यादव पहुंच रहे थे, लेकिन हादसे के चलते युवक की मौक हो गई। इस दौरान सीएम यादव ने न सिर्फ मृतक के परिजन मृतक को सांत्वना दी, बल्कि शासन की ओर से मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved