
पटना। बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच इशारों-इशारों में बातचीत हुई है। पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नाक पकड़कर पूछा कि बार-बार नाक क्यों पकड़ रहे हो? इस पर तेजस्वी ने इशारों में जवाब दिया। दूसरी बार नीतीश कुमार ने इशारों में तेजस्वी यादव से पूछा कि दाढ़ी क्यों नहीं बनाए हो? नीतीश कुमार ने प्रेस दीर्घा में भी पत्रकारों से इशारे में तेजस्वी की ओर इशारा करके कहा कि दाढ़ी नहीं बनाया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved