मुंबई। सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिल्म सिकंदर के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के बाद अब एक छुट्टी पर चले गए हैं। एक्टर को मुंबई के प्राइवेट टर्मिनल पर देखा गया। यहां सलमान (Salman Khan) अकेले नहीं बल्कि अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर (Yulia Vantur) के साथ नजर आए। एक्टर ने पैपराजी को देखकर पोज भी दिए। दबंग खान यूलिया के साथ कहां छुट्टियां मनाने गए हैं इस बात को गुप्त रखा गया है। एक्टर पिछले करीब एक साल से सिकंदर की शूटिंग में बिजी थे। अब फिल्म रिलीज होने वाली है ऐसे में दबंग खान अब छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं।
इस मौके पर सलमान ने नीले रंग की टी-शर्ट और काली जींस पहनी हुई थी। एक्टर ने अपना ब्रेसलेट वाला हाथ उठाया और अपने अंदाज में पैपराजी को पोज दिए। वहीं यूलिया ने भी अपने आप को ख़ूबसूरती से स्टाइल किया हुआ था। पैपराजी के मुताबिक एक्टर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोकेशन को बेनाम ही रखा गया है।
View this post on Instagram
सलमान खान यूलिया पिछले कुछ सालों से एक दूसरे के साथ हैं। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को कभी कन्फर्म नहीं किया। दोनों का एक वीडियो सामने वायरल हुआ था जब वीडियो कॉल पर बात कर रही यूलिया को एक्टर पीछे से गले लगा लेते हैं। इस वीडियो ने कन्फर्म कर दिया था कि भाईजान अब सिंगल नहीं हैं। यूलिया पेशे से एक सिंगर हैं और उन्होंने सलमान खान की फिल्मों में भी अपनी आवाज दी है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान लंबे समय बाद अपने फैंस के लिए सिकंदर के रूप में खास सरप्राइज ला रहे हैं। बीती शाम एक ग्रैंड इवेंट में ट्रेलर लॉन्च किया गया था। इस ट्रेलर को देखने के बाद फैंस फिल्म रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। सिकंदर को गजिनी बनाने वाले एआर मुरुगदास ने डायरेक्ट किया है जो इस रविवार यानी ईद से एक दिन पहले 30 मार्च को थिएटर में दस्तक दे रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved