
डेस्क: आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण का छोटा बेटा स्कूल में हादसे का शिकार हो गया है. पवन कल्याण का 8 साल का बेटा सिंगापुर में स्कूल में पढ़ता है, स्कूल में मंगलवार को आग लग गई. स्कूल में आग लगने से मार्क शंकर के हाथ और पैरों में चोट आई है. साथ ही आग लगने की वजह से उठे धुएं के चलते सांस लेने में भी बच्चे को परेशानी हो रही है. फिलहाल, मार्क शंकर अस्पताल में भर्ती है और उनका इलाज किया जा रहा है.
बेटे के साथ हुए हादसे के समय पवन कल्याण अल्लूरी सीताराम राजू जिले के दौरे पर थे. दौरे के दौरान ही उन्हें इस हादसे की जानकारी हुई. इस हादसे के बाद अधिकारियों और नेताओं ने डिप्टी सीएम को सुझाव दिया कि उन्हें दौरा रोक कर सिंगापुर चले जाना चाहिए. हालांकि, पवन कल्याण ने ऐसा करने से इंकार कर दिया और दौरा जारी रखा.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved