img-fluid

छोटी ग्वालटोली के खतरनाक मकान से डरे हुए हैं लोग

May 03, 2025

निगम ने तो पिछले साल नोटिस देकर पूरी कर ली अपनी जिम्मेदारी

इंदौर। छोटी ग्वालटोली (Chhoti Gwaltoli) स्थित एक खतरनाक मकान (Dangerous Houses) से इसके आसपास रहने वाले लोग डरे हुए हैं। नगर निगम (Municipal council) ने तो पिछले साल इस मकान को नोटिस (Notice) देकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली है। अब एक बार फिर बारिश का मौसम आने वाला है। ऐसे में यह मकान कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।


छोटी ग्वालटोली का मकान नंबर 13/1 सभी के डर का कारण बना हुआ है। यह मकान रामरतन अग्रवाल, अतुल अग्रवाल और अन्य के नाम पर है। इस मकान को पिछले वर्ष 2024 में भी नगर निगम द्वारा खतरनाक घोषित करते हुए नोटिस दिया गया था। उस समय नोटिस के माध्यम से नगर निगम द्वारा मकान मालिक को कहा गया था कि अपने मकान के खतरनाक हिस्से को खुद तोड़ लें, अन्यथा किसी भी तरह के हादसे, दुर्घटना के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। यह नोटिस देकर नगर निगम ने तो अपना कत्र्तव्य पूरा कर लिया। निगम द्वारा इसके बाद आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मकान में बड़ी संख्या में किराएदार हैं। यह किराएदार इस मकान में कारोबार भी करते हैं और कई परिवार आवास भी करते हैं।

इस मकान के आसपास रहने वाले लोग इस मकान की स्थिति से डरे हुए हैं। इन लोगों का कहना है कि कभी भी यह मकान खतरनाक स्थिति में होने के कारण भरभराकर गिर सकता है। इस मकान के गिरने से बड़ी जनहानि भी हो सकती है। इस बारे में क्षेत्र के लोगों द्वारा नगर निगम के अधिकारियों को भी शिकायत की गई है। निगम द्वारा शिकायत को रूटीन की शिकायत के रूप में लेकर उस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Share:

  • निगम को रास आ रहा है कर्जे का घी, एक माह से पोर्टल बंद... 22 करोड़ का हुआ नुकसान

    Sat May 3 , 2025
    सम्पत्ति कर, जल कर से लेकर कई करों की राशि नहीं हो पा रही है जमा, इन्दौर और भोपाल के बीच मामला उलझन में इन्दौर। एक तरफ तो इंदौर को डिजिटल इंदौर बनाने की बातें की जाती है, दूसरी तरफ इंदौर नगर निगम का पोर्टल 1 महीने से बंद पड़ा हुआ है। इसके कारण झोनों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved