मुंबई। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने अपने फिल्मी करियर में जबरदस्त, ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। कई ऐसी फिल्में जिन्होंने देश में ही नहीं विदेशों में भी पहचान बनाई। इन्हीं फिल्मों में शानदार परफॉरमेंस के बदौलत शाहरुख इंडस्ट्री के किंग खान (King Khan) बन पाए। उन्होंने कई यादगार किरदार और सीन दिए जो आज तक दिमाग में बसे हुए हैं। बाजीगर का विलेन विक्की मल्होत्रा हो या दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का राज। लेकिन क्या आप दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक शाहरुख का फेवरेट सीन कौनसा है?
शाहरुख की सबसे खास फिल्म
शाहरुख खान ने अपने करियर में यादगार किरदार निभाए हैं। बहु खास और मुश्किल सीन भी कड़ी मेहनत के बाद शूट किए। एक्टर की ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल भी हुईं। लेकिन ये ब्लॉकबस्टर फिल्में नहीं बल्कि एक सेमी हिट फिल्म का आखिरी सीन किंग खान का फेवरेट है। हम बात कर रहे हैं फरवरी 1994 में आई फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ की। एक प्योर कॉमेडी-रोमांटिक फिल्म जिसमें शाहरुख खान ने सुनील नाम का किरदार निभाया था।
बता दें, ये फिल्म कभी हां कभी ना में शाहरुख की परफॉर्मेंस को पसंद किया गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई नहीं कर पाई थी। लेकिन एक्टर ने अपनी परफॉरमेंस से अवार्ड जरूर जीता था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved