img-fluid

Aditya Roy Kapoor पर हमले की साजिश? घर में जबरन घुसी महिला, FIR दर्ज

May 27, 2025

डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान के आवास पर कुछ अनजान लोगों ने प्रवेश करने की कोशिश की थी, जिससे सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था। अब ऐसा ही कुछ अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ हुआ है, जिसमें एक अज्ञात महिला ने उनके घर में घुसना चाहा। हालांकि, इसे लेकर शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के मुंबई में बांद्रा पश्चिम स्थित आवास पर यह घटना सामने आई। अभिनेता की नौकरानी द्वारा कथित रूप से इसकी शिकायत खार पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। शिकायत के अनुसार 26 मई को अभिनेता शूटिंग के लिए बाहर गए थे और उनकी नौकरानी घर पर अकेली थीं। उस दिन शाम करीब 6 बजे दरवाजे की घंटी बजी। जवाब देने पर नौकरानी ने पाया कि दरवाजे पर एक महिला खड़ी थी। महिला ने पूछा कि क्या यह आदित्य रॉय कपूर का घर है। जब नौकरानी ने पुष्टि की, तो महिला ने कहा कि वह अभिनेता को उपहार देना चाहती है।


इसके बाद शिकायत में बताया गया कि वह महिला घर से ना जाने की जिद कर रही थी। इस कारण सिक्योरिटी और खार पुलिस को जानकारी दी गई । उस महिला ने अपना नाम गजाला झकारिया सिद्दिकी बताया, जो 47 वर्ष की है और दुबई की रहने वाली है। जब उससे अभिनेता के घर में आने के उद्देश्य के बारे में पूछा गया तो महिला ने कोई जवाब नहीं दिया। महिला के ऊपर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूछताछ जारी है।

Share:

  • एर्दोगन ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल मुनीर को दी बधाई, फिर दिखी दोनों देशों की नापाक दोस्ती

    Tue May 27 , 2025
    अंकारा। तुर्किये और पाकिस्तान का नापाक गठजोड़ लगातार मजबूत हो रहा है। यही वजह है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर समेत कई नेताओं का प्रतिनिधिमंडल अपनी चार देशों की यात्रा के पहले पड़ाव पर तुर्किये ही पहुंचा है। तुर्किये पहुंचने पर पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का जोरदार स्वागत किया गया। इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved