
डेस्क: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार (Bandi Sanjay Kumar) ने शुक्रवार (11 जुलाई, 2025) को अपने जन्मदिन (Birthday) पर तिरुमाला की यात्रा के दौरान तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (Tirumala Tirupati Devasthanams) में गैर-हिंदुओं (Non-Hindus) को नौकरी (Job) दिए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई.
भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि TDD में गैर-हिंदुओं को नौकरी कैसे दी जा सकती है? सरकार और प्रशासन बदलने के बाद भी उन्हें क्यों रखा जा रहा है? जब टीटीडी में एक हज़ार से ज़्यादा गैर-हिंदू नौकरी कर रहे हैं तो क्या कार्रवाई की जा रही है? उन्हें तुरंत उनके पदों से हटाया जाना चाहिए.
उन्होंने कहा कि टीटीडी को मंदिरों के लिए धन आवंटित करना चाहिए, खासकर उन मंदिरों के लिए जो धूप-दीप-नैवेद्यम जैसे बुनियादी अनुष्ठानों का खर्च भी नहीं उठा सकते. उन्होंने कहा कि यह अस्वीकार्य है कि गैर-हिंदू, हिंदू धर्म या देवता में विश्वास न होने के बावजूद टीटीडी में काम कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि क्या मस्जिदें या चर्च कभी किसी हिंदू को बोट्टू (माथे पर टीका) लगाने पर नौकरी देंगे? नहीं वे ऐसा नहीं करेंगे तो फिर टीटीडी में गैर-हिंदुओं को नौकरी क्यों दी जा रही है? सरकार बदलने के बाद भी यह प्रथा जारी रखना सही नहीं है. मैं उन्हें तुरंत हटाने की पुरजोर मांग करता हूं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved