img-fluid

MP: इंदौर में मां के मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेल रहे बच्चे ने अचानक कमरे में जाकर लगा ली फांसी

August 02, 2025

इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) के एमआईजी थाना क्षेत्र (MIG police station area) में रहने वाले एक 12 साल के मासूम (12 year old Innocent) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। मासूम का 30 जुलाई को ही जन्मदिन था और बड़े जोर शोर से उसका जन्मदिन मनाया गया था।

परिजनों ने बताया कि अकलंक जैन छठवीं कक्षा का छात्र था। वह ऑनलाइन गेम (Online games.) अपनी मां के मोबाइल में खेला करता था। 31 जुलाई को वह घर में बैठकर फ्री फायर गेम खेल रहा था। इसी दौरान गेम खेलते हुए 3000 रुपए मां के खाते से कट जाने के बाद अकलंक अपने कमरे में गया और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब कई घंटे तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर देखा कि 12 साल का मासूम फांसी पर झूल रहा था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।


  • इससे पहले भी मध्य प्रदेश में कई ऑनलाइन गेम के चलते बच्चों ने इस तरह का कदम उठाया है। सरकार ने कई ऑनलाइन गेम पर प्रतिबंध भी लगाया था। कई ऑनलाइन गेम के कारण अभी भी कई बच्चे चोरी छुपे एटीएम या फिर कभी क्रेडिट कार्ड से उन टास्क को पूरा करते हैं और रुपए चले जाने के बाद मां-बाप से चर्चा ना करते हुए वह इस तरह का भयानक कदम उठा लेते हैं।

    अकलंक के पिता का मोबाइल का बिजनेस है। पिता का कहना था कि सरकार को कोई ठोस कदम उठाना चाहिए जिससे की प्ले स्टोर वह अन्य जगह से ऑनलाइन गेम ही मोबाइल पर डाउनलोड ना हो।

    Share:

  • डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, बोले-सुना है भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा, ये अच्छा कदम...

    Sat Aug 2 , 2025
    वॉशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने उन रिपोर्टों का स्वागत किया, जिनमें कहा गया है कि भारत (India) संभवतः रूस (Russia) से कच्चे तेल (oil) की खरीद बंद कर सकता है. उन्होंने इस संभावना को एक अच्छा कदम बताया, हालांकि यह भी माना कि उन्हें इस बात की सही जानकारी नहीं है […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved