img-fluid

MP: हरदा में सरकारी कर्मचारी ने खरतनाक तरीके से ही आत्महत्या, कर्ज से था परेशान

August 11, 2025

हरदा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में एक सरकारी कर्मचारी (Government employee.) ने सुसाइड कर लिया। उसने रसोई गैस (LPG.) की पाइप अपने मुंह में डालकर रेगुलेटर ऑन कर दिया। कुछ ही मिनट में उसकी मौत हो गई। दिन में उसने अपनी बहन के साथ रक्षाबंधन मनाया था। बहन ने रात में भाई को ऐसी हालत में देखा तो उसके होश उड़ गए।

मध्य प्रदेश के हरदा (Harda) में कर्ज से परेशान एक सरकारी कर्मचारी ने आत्महत्या कर अपना जीवन खत्म कर लिया। दिन में बहन के साथ रक्षाबंधन मनाने वाले इस भाई को रात में बहन ने बेहोशी के हालत में देखा तो उसके होश उड़ गए। बहन ने देखा कि उसके भाई के मुंह में घरेलू गैस सिलेंडर का पाइप लगा हुआ है और गैस का रेगुलेटर भी खुला हुआ है। इसके बाद उसने तुरंत पड़ोस में रह रहे अपने दूसरे भाई को मदद के लिए बुलाया। उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि एलपीजी के सीधे सेवन से कुछ मिनटों में ही उसकी मौत हो चुकी थी ।


जानकारी के अनुसार, 35 साल का लक्ष्मीनारायण केवट खेल एवं युवा कल्याण विभाग में चपरासी के पद पर कार्यरत था। देर शाम उसका शव उसके किराए के मकान में बहन को दिखा था। शव के पास एलपीजी सिलेंडर रखा हुआ था। गैस का रेगुलेटर खुला हुआ था और रबर का पाइप लक्ष्मीनारायण के मुंह में था। पुलिस के अनुसार, गैस के तेज प्रभाव से मृतक का शरीर अकड़कर कड़क हो गया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला ऑनलाइन गेमिंग की लत से जुड़ा बताया जा रहा है। इसके चलते मृतक पर लाखों का कर्ज हो चुका था। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है ।

मृतक के बड़े भाई कैलाश ने बताया कि शनिवार शाम को पड़ोस में रहने वाली उनकी बड़ी बहन ने सूचना दी कि उनका भाई बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। उसके पास ही गैस सिलेंडर रखी था, जिसका पाइप वह मुंह मे लगा के सोया हुआ था। देख कर लग रहा था कि उसने शायद आत्महत्या कर ली है। हम तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने बताया कि उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि उनका भाई लक्ष्मीनारायण कर्जे में बुरी तरह से डूबा हुआ था। कर्जे वाले उसे परेशान कर रहे थे। हमें लगता है कि उसने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या की है।

Share:

  • ‘कांग्रेस और बसपा के पूर्व विधायकों ने मेरे पिता को मार डाला’, बेटे की शिकायत पर केस दर्ज

    Mon Aug 11 , 2025
    जालौन: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जालौन (Jalaun) जनपद के कोंच क्षेत्र में एक कर्मचारी की हत्या के मामले ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है. पुलिस (Police) ने कांग्रेस (Congress) और बसपा (BSP) के दो पूर्व विधायकों समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. मृतक के बेटे ने आरोप लगाया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved