img-fluid

Indore : पालदा इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में भीषण आग

September 09, 2025

इंदौर: शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र (Azad Nagar Police Station Area) में स्थित पालदा उद्योग नगर (Palda Industrial Area) में जयराम टोल कांटे के पास एक तेल फैक्ट्री (Oil Factory) में सोमवार को भीषण आग (huge fire) लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही धुएं का गुबार देखा जा सकता था, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.


  • सूचना मिलते ही, फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं. दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं. इस घटना में अब तक किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है, जो एक राहत की बात है. हालांकि, फैक्ट्री के अंदर मौजूद सामग्री और मशीनरी को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है. पुलिस और स्थानीय प्रशासन भी मौके पर मौजूद है और स्थिति का जायजा ले रहा है. जांच के बाद ही आग लगने के असली कारणों का पता चल पाएगा, लेकिन इस घटना ने औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Agniban (@dainik_agniban)

    Share:

  • इंदौर : कांग्रेसी पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत पर एक प्रकरण और दर्ज

    Tue Sep 9 , 2025
    खजराना पुलिस ने महिला को शिकायत पर दर्ज किया धोखाधड़ी मामला इंदौर. लव जिहाद (love jihad) मामले में कांग्रेसी पार्षद (Congress councilor) अनवर कादरी (Anwar Qadri) पर अब खजराना पुलिस (Khajrana Police) ने एक महिला जोहरा बी की शिकायत पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है । आरोप है कि भगोड़े कांग्रेसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved