img-fluid

नेपाल में फंसीं राजस्थान की विधायक, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गई थीं परिवार के साथ

September 10, 2025

नई दिल्ली। नेपाल (Nepal) में राजस्थान की एक विधायक फंस गई हैं। राजस्थान (Rajasthan) विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी (Assembly speaker Vasudev Devnani) ने सदन को बताया कि डॉ. ऋतु बनावत नेपाल गई थीं और वे वहां हिंसा के बीच फंस गई हैं। स्पीकर ने सरकार से उन्हें सकुशल वापस लाने की अपील की है। ऋतु बनावत भरतपुर की बयाना-रूपवास सीट से विधायक हैं।

देवनानी ने बताया कि नेपाल के काठमांडू में कई विधानसभा क्षेत्रों के लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि काठमांडू में उदयपुर ग्रामीण, निवाई के साथ ही कई विधानसभा क्षेत्रों से कुछ लोग नेपाल गए थे। वे वर्तमान स्थिति में फंस गए हैं। अपने यहां की विधायक डॉ. ऋतु बनावत भी नेपाल में फंस गई हैं। स्पीकर ने कहा कि मैं सरकार से आग्रह करना चाहता हूं कि उन्हें और राजस्थान के लोगों को सकुशल वापस लाया जाए।


जानकारी के अनुसार, विधायक परिवार के साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गई थीं, लेकिन नेपाल में हिंसा के बाद यात्रा पर असर पड़ा और वे वहां फंस गईं। बनावत के साथ 98 लोग यात्रा पर गए थे। फिलहाल सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि उन्हें लेकर चिंता बनी हुई है। राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षित वापसी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

विधायक ने एक चैनल से बातचीत में बताया कि वे अपने परिवार और साथियों के साथ फिलहाल नेपाल-चीन सीमा के पास हैं। वर्तमान हालात खराब हैं, इसलिए उन्हें यहीं रुकना पड़ रहा है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी विधायक से बात की है। बता दें कि पिछले साल ऋतु बनावत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई थी। जब उनका एक डीपफेक अश्लील वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया। विधायक ने भरतपुर एसपी से इसकी शिकायत की थी।

नेपाल की हिंसा में कुल 22 लोगों की मौत हो चुकी है और 300 से ज्यादा लोग घायल हैं। नेपाल में फिलहाल स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। सेना ने मोर्चा संभाला हुआ है। जेन-जी ने अस्थायी सरकार के लिए पूर्व न्यायाधीश सुशीला कार्की को अपना नेता चुना है।

Share:

  • नेपाल में फैली अस्थिरता का भारत पर क्या असर? अर्थव्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा भी संकट में

    Wed Sep 10 , 2025
    नई दिल्ली। भारत (India) के पड़ोसी मुल्क नेपाल में इन दिनों तनावपूर्ण स्थिति (stressful situations) बनी हुई है। यहां की सरकार ने 4 सितंबर को सोशल मीडिया ऐप्स पर बैन (Ban on social media) लगाया था। इसके बाद 8 सितंबर को देश के युवाओं द्वारा जेन-जी प्रदर्शन शुरु हुआ था। इस विरोध की आंच इतनी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved