
इंदौर। जिले के ग्रामीण इलाके में नाले के तेज बहाव में एक बच्चा बह गया। कल शाम और आज सुबह चले सर्च ऑपरेशन के बाद आज सुबह बच्चे की लाश मिली गई। बताया जा रह है कि वह रपट के पास खड़ा था और एकाएक नाले का जल स्तर बढ़ जाने से बह गया था।
मायाखेड़ी ओमेक्स सिटी के पास घटना हुई है। कल दोपहर से ही यहां बारिश का दौर चल रहा था। जिसके चलते नदी नालों में लागकर जल स्तर बढ़ रहा था। रात करीब 10 बजे 8 साल का राजवीर पिता राजपाल मालवी घर के पास रपट किनारे खड़ा था। उसके पिता भी पास में थे, लेकिन वे गाड़ी लगाने चलेे गए थे। नाले के तेज बहाव के चलते राजवीर पानी में बह गया। बाद में उसकी खोजबीन में रेस्कक्यु ऑपरेशन चलाया। अंधेरा होने के कारण रात को रेसक्यु रोकना पड़ा। सुबह दोबारा होमगार्ड के राहुल गुप्ता और उनकी टीम ने रेसक्यु चालू हुआ। जहां बच्चा बहां उसके आगे एक पुलिया है। पुलिया के पास नाले में बास भी लगाया गया, ताकि बच्चे की खोजबीन में वह मिल सके। लेकिन पुलिया के नीचे ही काटों के बीच उसका शव फंसा हुआ मिला। राजवीर माता-पिता का एकलौता बेटा था। उससे बड़ी एक बहन है। उसके पिता राजपाल चौकीदारी करते है। उनका परिवार देवास जिले के फालियां का रहने वाला है।