img-fluid

MP: भोपाल मंडल के रेलवे स्टेशनों से गुजरने वाली 14 ट्रेनें निरस्त, 25 का रूट बदला

September 24, 2025

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल रेल मंडल (Bhopal Railway Division) के स्टेशनों से होकर आवाजाही करने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। रेलवे का कहना है कि वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन (Veerangana Laxmibai Jhansi Station) के प्लेटफार्म नंबर 3 पर वॉशेबल एप्रन हटाकर नई गिट्टी रहित पटरी बिछाने का काम किया जाएगा। इससे पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के भोपाल रेल मंडल से होकर गुजरने वाली 7 जोड़ी यानी 14 ट्रेनें 25 नवंबर से आठ जनवरी 2026 तक निर्धारित तिथियों में रद्द रहेंगी। 25 ट्रेनें बदले रास्ते से चलाई जाएंगी।


रद्द की गई 14 ट्रेनें
64618 ललितपुर-बीना मेमू: 25 नवंबर से 8 जनवरी 2026 तक।
64617 बीना-ललितपुर मेमू: 25 नवंबर से 8 जनवरी 2026 तक।
05073 बेंगलुरु सिटी-लालकुआं: 2 दिसंबर से 6 जनवरी तक।
05074 लालकुआं-बेंगलुरु सिटी: 29 नवंबर से 3 जनवरी 2026 तक।
07363 हुबली-योग नगरी ऋषिकेश: 24 नवंबर से 5 जनवरी 2026 तक।
07364 योग नगरी ऋषिकेश-हुबली: 27 नवंबर से 8 जनवरी 2026 तक।
05559 रक्सौल-उधना: 29 नवंबर से 3 जनवरी 2026 तक।
05560 उधना-रक्सौल: 30 नवंबर से 4 जनवरी 2026 तक।
06597 यशवंतपुर-योग नगरी ऋषिकेश: 27 नवंबर से 1 जनवरी 2026 तक।
06598 योग नगरी ऋषिकेश-यशवंतपुर: 29 नवंबर से 3 जनवरी 2026 तक।
09043 बांद्रा टर्मिनस-बरहनी: 30 नवंबर से 4 जनवरी 2026 तक।
09044 बरहनी-बांद्रा टर्मिनस: 1 दिसंबर से 5 जनवरी 2026 तक।
07075 हैदराबाद-गोरखपुर: 28 नवंबर से 2 जनवरी 2026 तक।
07076 गोरखपुर-हैदराबाद: 30 नवंबर से 4 जनवरी 2026 तक।

बदले रास्ते से चलने वाली ट्रेनें
1- मथुरा-बयाना-सागरिया-रूठियाई-बीना मार्ग से-
12172 हरिद्वार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस: 28 नवंबर से 6 जनवरी 2026 तक।
22456 कालका-साईनगर शिरडी: 27 नवंबर से 4 जनवरी 2026 तक।
12214 दिल्ली सराय रोहिल्ला-यशवंतपुर: 1 दिसंबर से 5 जनवरी 2026 तक।
12754 हजरत निजामुद्दीन-नांदेड़: 26 नवंबर से 7 जनवरी 2026 तक।
16318 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कन्याकुमारी: 24 नवंबर से 5 जनवरी 2026 तक।
20494 चंडीगढ़-मदुरै: 28 नवंबर से 5 जनवरी 2026 तक।
16032 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-चेन्नई सेंट्रल: 25 नवंबर से 6 जनवरी 2026 तक।
16788 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-तिरुनेलवेली: 27 नवंबर से 1 जनवरी 2026 तक।

2. ग्वालियर-गुना-बीना मार्ग से-
14314 बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनस: 29 नवंबर से 3 जनवरी 2026 तक।
14320 बरेली-इंदौर: 26 नवंबर से 7 जनवरी 2026 तक।
12162 आगरा कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनस: 29 नवंबर से 3 जनवरी 2026 तक।
22706 जम्मू तवी-तिरुपति: 28 नवंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक।
12752 जम्मू तवी-नांदेड़: 30 नवंबर से 4 जनवरी 2026 तक।
22408 हजरत निजामुद्दीन-अंबिकापुर: 25 नवंबर से 6 जनवरी 2026 तक।
11078 जम्मू तवी-पुणे: 24 नवंबर से 7 जनवरी 2026 तक।

3. कानपुर-इटावा-ग्वालियर-गुना मार्ग से-
09466 दरभंगा-अहमदाबाद: 1 दिसंबर से 5 जनवरी 2026 तक।
09465 अहमदाबाद-दरभंगा: 28 नवंबर से 2 जनवरी 2026 तक।

4. ललितपुर, खजुराहो, महोबा मार्ग से-
22129 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट: 25 नवंबर से 6 जनवरी 2026 तक।
22130 अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनस: 26 नवंबर से 7 जनवरी 2026 तक।

5. सूबेदारगंज, प्रयागराज, मानिकपुर, सतना, इटारसी मार्ग से-
04155 सूबेदारगंज-उधना: 1 दिसंबर से 5 जनवरी 2026 तक।
04156 उधना-सूबेदारगंज: 25 नवंबर से 6 जनवरी 2026 तक।

6. प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, कटनी मुड़वारा, और बीना होकर चलने वाली ट्रेनें-
गाड़ी संख्या 09189 मुंबई सेंट्रल-कटिहार: यह ट्रेन 29 नवंबर से 3 जनवरी 2026 तक प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, कटनी मुड़वारा, बीना के रास्ते चलेगी।
गाड़ी संख्या 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल: यह ट्रेन 25 नवंबर से 6 जनवरी 2026 तक प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, कटनी मुड़वारा, बीना के रास्ते चलेगी।

7- गोविंदपुरी, बामौर गांव, सतना, और इटारसी होकर चलने वाली ट्रेनें-
गाड़ी संख्या 06529 सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल-गोमतीनगर: यह ट्रेन 24 नवंबर से 5 जनवरी 2026 तक गोविंदपुरी, बामौर गांव, सतना, इटारसी के रास्ते चलेगी।
गाड़ी संख्या 06530 गोमतीनगर-सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल: यह ट्रेन 28 नवंबर से 2 जनवरी 2026 तक गोविंदपुरी, बामौर गांव, सतना, इटारसी के रास्ते चलेगी।

Share:

  • रूस से युद्ध को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा बयान, बोले-भारत हमारे पक्ष में...

    Wed Sep 24 , 2025
    नई दिल्ली. रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukrainian) का युद्ध (war) तीन से ज्यादा साल से बदस्तूर जारी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) इस जंग को रुकवाने की जद्दोजहद कर रहे हैं. लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान निकलता नजर नहीं आया. इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की (President Zelensky) ने भारत (India) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved