img-fluid

बिहारः चुनाव से पहले नीतीश को झटका, JDU MLA संजीव कुमार आज RJD में होंगे शामिल

October 03, 2025

खगड़िया। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) से नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला चल रहा है। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) (Janata Dal United -JDU) को चुनाव से पहले एक विधायक का नुकसान हो गया है। खगड़िया जिले के परबत्ता से जदयू के विधायक संजीव कुमार (MLA Sanjeev Kumar) ने पाला बदल लिया है। वे शुक्रवार को लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का दामन थामेंगे। चर्चा है कि अब राजद के लालटेन सिंबल से संजीव कुमार चुनावी मैदान में उतरेंगे।


विधायक संजीव कुमार ने शुक्रवार सुबह अपने सोशल मीडिया पोस्ट में जदयू छोड़कर राजद में जाने की जानकारी दी। हालांकि, इसके कयास कुछ दिनों से लगाए जा रहे थे। संजीव कुमार ने कहा कि वह दोपहर एक बजे हजारों कार्यकर्ताओं के साथ तेजस्वी यादव की मौजूदगी में आरजेडी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

परबत्ता विधायक डॉ. संजीव कुमार का जदयू में टिकट कटने की चर्चा सियासी गलियारों में चल रही थी। पिछले दिनों विधायक ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि उन्हें टिकट मिले या ना मिले वह जनता के काम करते रहेंगे। वह लड़ाई लड़ेंगे और परबत्ता की जनता की जीत होगी। उन्होंने अपनी ही सरकार के कुछ नेताओं पर परबत्ता में विकास कार्यों पर रोक लगाने के आरोप भी लगाए थे।

बता दें कि संजीव कुमार को जदयू ने 2020 के विधानसभा चुनाव में परबत्ता से टिकट दिया था। उन्होंने आरजेडी के दिगंबर प्रसाद तिवारी को महज 951 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी। संजीव के पिता आरएन सिंह जदयू के दिग्गज नेता रहे, उनका इसी साल मई महीने में निधन हो गया था। आरएन सिंह परबत्ता से 4 बार विधायक और नीतीश सरकार में मंत्री भी रहे। उन्हें खगड़िया का विकास पुरुष कहा जाता था।

Share:

  • Ladakh: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को चुनौती देने सुप्रीम कोर्ट पहुंची पत्नी गीतांजलि

    Fri Oct 3 , 2025
    नई दिल्ली. जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)  की पत्नी (wife) गीतांजलि अंगमो (Geetanjali Angamo) ने लद्दाख प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत की गई उनके पति की गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का दरवाजा खटखटाया है। 24 सितंबर को लद्दाख में हुई हिंसक झड़पों के बाद उन्हें हिरासत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved