img-fluid

किसानों के लिए आसमान बरस रही आफत, सोयाबीन की तैयार फसल निकालना मुश्किल

October 04, 2025

इन्दौर। सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए जून (बोवनी) से लेकर अब जब फसल पककर तैयार है इस बार लगातार परेशानियों का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सोयाबीन की फसल पककर खेत में तैयार है, लेकिन लगातार बारिश के चलते जलजमाव की स्थिति बनी हुई है, जिससे फसल कटाई नहीं हो पा रही, जिसके कारण सोयाबीन का दाना दागी हो रहा है।


  • सोयाबीन बुवाई के समय जून महीने में भी किसानों को दो से तीन बार बोवनी करना पड़ी थी। कुल मिलाकर इस बार किसानों के लिए नुकसानी का दौर रहा है। अभी भी 70 फीसदी से ज्यादा सोयाबीन की फसल खड़ी हुई है। किसान आसमान की ओर देख रहे हैं कि कब बारिश रुके और तैयार फसल को खेत से घर की ओर लाएं, लेकिन बारिश है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। किसान लगातार बुवाई के समय से अब तक फसल बीमा और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। वहीं कृषि विभाग की ओर से सर्वे नहीं होने से किसानों में नाराजगी बनी हुई है।

    Share:

  • सारी रात झमाझम, साढ़े 6 घंटे में साढ़े 4 इंच बारिश

    Sat Oct 4 , 2025
    पिछले 10 सालों में पूरे अक्टूबर में इतनी बारिश नहीं हुई, जितनी एक रात में हो गई – जमकर गरजे, झूमकर बरसे बादल – इंदौर में जून से अब तक की बारिश 42 इंच से ज्यादा इन्दौर। शहर में कल रात जोरदार बारिश हुई। बादल जमकर गरजे और झूमकर बरसे। रात 11 बजे से सुबह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved