img-fluid

MP: भिंड में करवा चौथ पर युवक ने दोस्त के लिए रखा व्रत, सजधज कर बाजार भी पहुंच गया…

October 11, 2025

भिण्ड। देश के ज्यादातर हिस्सों में शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं (Married women) ने अपने पति की लम्बी आयु (Long Life Husband) के लिए करवाचौथ का व्रत (Karva Chauth fast) रखा, और रात को चंद्रमा दिखने के बाद पति के हाथों पानी पीकर निर्जला व्रत को खोला। लेकिन इसी बीच करवाचौथ पर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भिंड जिले (Bhind district) से एक बेहद हैरान करने वाली तस्वीर भी सामने आई, जहां पर एक युवक की लम्बी उम्र के लिए उसकी पत्नी ने नहीं बल्कि उसके एक दोस्त ने करवा चौथ का व्रत रखा। खास बात यह है कि युवक ने दोस्त के लिए केवल व्रत ही नहीं रखा बल्कि वह महिलाओं की तरह लहंगा पहनकर और सजने संवरने के बाद श्रृंगार करके अपने उसी दोस्त के साथ बाजार में खरीदारी करने भी पहुंच गया। इस दौरान इन दोनों को बाजार में देखकर लोग ठिठक गए और हैरान भरी निगाहों से देखने भी लगे। हालांकि किसी तरह के विवाद से बचने के लिए उनमें से एक युवक ने बाद में सच्चाई बता दी और कहा कि उन लोगों ने मनोरंजन के लिए यह वीडियो बनाया था।


  • यह घटना शुक्रवार की शाम शहर के सदर बाजार में हुई, जब एक युवक दुल्हन के लिबास में बाइक पर बैठकर एक अन्य युवक के साथ निकला तो पूरे बाजार में आकर्षण का केंद्र बन गए। इस दौरान वहां मौजूद लोग उन्हें देखने लगे। राहगीरों ने जब मोटरसाइकिल पर बैठे युवक को देखा तो पहले किसी को यकीन नहीं हुआ। लोग समझे कोई दुल्हन जा रही है, लेकिन पास जाकर देखा तो असलियत पता चली। बाइक पर लहंगा पहने युवक बैठा था, जिसकी पहचान विनोद शर्मा के रूप में हुई। उसने बताया कि अपने सबसे करीबी दोस्त हरीश शर्मा की लंबी आयु के लिए वह करवा चौथ का व्रत कर रहा है।

    विनोद ने कहा मैंने दोस्त की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा है। पत्नी धर्म निभाकर पूजा अर्चना करूंगा। करवा से जल अर्पित करने के बाद व्रत को तोड़ूंगा। इसके बाद उसने कहा कि दोस्ती या प्यार में कोई जेंडर या नियम नहीं होता। यह व्रत मेरे दोस्त के प्रति मेरी सच्ची भावना और समर्पण का प्रतीक है। सोलह श्रृंगार करना, लहंगा पहनना और छलनी से उसका चेहरा देखना मेरे लिए भावनात्मक पल है। यह पूरा आइडिया हरीश का ही था, ताकि इस दोस्ती को हमेशा यादगार बनाया जा सके।

    हालांकि बाद में किसी तरह के विवाद से बचने के लिए विनोद ने वीडियो की सच्चाई बताते हुए कहा कि हमने सिर्फ मनोरंजन के लिए लहंगे वाला वह वीडियो बनाया था। जिसका उद्देश्य सिर्फ सोशल मीडिया पर लोगों को एंटरटेन करना था। हम ऐसा करके लोगों को सिर्फ यही बताना चाह रहे थे कि हम दो दोस्त लोग एक-दूसरे के लिए यह कर सकते हैं। बाकी हम हंसी मजाक के वीडियो बनाते हैं।

    Share:

  • वक्फ बोर्ड पर भड़का हाईकोर्ट, सुनाया ऐतिहासिक फैसला, कहा- 600 परिवारों की भूमि हड़पना चाहते थे

    Sat Oct 11 , 2025
    कोच्चि । केरल हाईकोर्ट (Kerala High Court) ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि केरल वक्फ बोर्ड (Kerala Wakf Board) द्वारा वर्ष 2019 में मुनंबम की विवादित संपत्ति (disputed property) को वक्फ घोषित करने का निर्णय “कानून के अनुरूप नहीं” था। न्यायमूर्ति एस.ए. धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति श्याम कुमार वी.एम. की खंडपीठ ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved