
इंदौर. इंदौर (Indore) के सबसे व्यस्त इलाके विजय नगर (Vijaynagar) में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सायाजी होटल (Sayaji Hotel) के सामने सड़क पर अचानक एक नीलगाय (Nilgai ) आ गई। कुछ देर तक नीलगाय सड़क पर इधर-उधर भागती रही, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही नगर निगम की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और फुर्ती दिखाते हुए नीलगाय को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। निगम अमले ने नीलगाय को शांत कराया और चिड़ियाघर पहुंचाया, जहां उसकी हालत फिलहाल पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है।
View this post on Instagram
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved