img-fluid

MP: ग्वालियर में नगर निगम के शॉपिंग मॉल में रेलिंग से लटकी मिली महिला की लाश

October 18, 2025

ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में नगर निगम (Municipal council) के शॉपिंग माल माधव प्लाजा (Shopping Mall Madhav Plaza) में महिला की लाश मिली है। माधव प्लाजा के चौथे माले पर सीढ़ियों की रेलिंग से करीब 30 साल की महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मॉल में सुबह पहुंची महिला सफाई कर्मी ने लाश को देखा, तो गार्ड और दुकानदारों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। गार्ड से सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।


  • जांच के दौरान खुलासा हुआ कि मृतिका गीता तोमर ग्वालियर के सैनिक कॉलोनी की रहने वाली है। कुछ साल पहले ही पति से तलाक हो गया इसलिए वह अपने पिता के साथ रहती थी। रीता मानसिक रूप से बीमार थी। जिसका इलाज भी चल रहा था। बीते 2 महीने से गीता ने दावा भी नहीं खाई थी जिसके चलते वह और परेशान थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गीता कल शाम को घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।

    वही फॉरेंसिक जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने शव को पीएम के लिए जयारोग्य अस्पताल रवाना किया। पुलिस अब शार्ट पीएम रिपोर्ट और परिवार वालों के बयानों के आधार पर मामले की जांच करेगी। कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी मिश्रा का कहना है कि मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और जांच शुरू कर दी है इस एंगल से भी जांच की जा रही है कि ये हत्या है या आत्महत्या।

    सबसे हैरत की बात यह है कि यह माधव प्लाजा पूरी तरह से सुनसान है। यहां अब नशेड़ी और बदमाशों का डेरा रहता है.. पांच साल पहले यह माधव प्लाजा बनकर तैयार हो गया था… लेकिन यहां पर आने के लिए कोई तैयार नहीं है…पहली मंजिल पर कुछ दुकानें खुल गई है। लेकिन दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पूरी तरह से खाली पड़ी है इसलिए यहां पर ज्यादातर नशेड़ी और सुसाइड करने का केंद्र बिंदु बन गया है।

    Share:

  • सिर्फ बयान के आधार पर… उमर खालिद के वकील बोले- कोई सबूत नहीं

    Sat Oct 18 , 2025
    डेस्क: 2020 में हुए दिल्ली दंगों (Delhi Riots) की साजिश के आरोप में UAPA कानून के तहत जेल बंद एक्टिविस्ट उमर खालिद (Activist Umar Khalid) ने शुक्रवार को ट्रायल कोर्ट (Trial Court) को बताया कि उनके खिलाफ बयान दर्ज करने का समय बेहद संदिग्ध था, क्योंकि जब दंगे हुए तब वह जेल के अंदर थे. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved