img-fluid

दीपावली के मौके पर 11 दिनों तक बंद रहेंगी प्याज मंडियां, किसानों की टेंशन बढ़ी

October 18, 2025

डेस्क। महाराष्ट्र (Maharashtra) में प्याज उत्पादक (Onion Grower) किसानों के संगठन (Farmers’ Organizations) ने शुक्रवार को कहा कि दीपावली के दौरान 11 दिनों तक प्याज मंडियां बंद रखने के फैसले से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, जो पहले से ही परेशान थे। महाराष्ट्र राज्य प्याज उत्पादक संघ के संस्थापक-अध्यक्ष भरत दिघोले ने एक बयान में कहा कि राज्य सरकार को किसानों के साथ ऐसा अन्यायपूर्ण व्यवहार बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान दिन-रात मेहनत करके प्याज उगाते हैं और जब वे अपनी उपज मंडी में लेकर पहुंचते हैं, तो उनका स्वागत ‘मंडी बंद’ का बोर्ड करता है। ये अन्याय सालों से चला आ रहा है।


  • भरत दिघोले ने कहा कि दीपावली जैसे शुभ अवसरों पर भी किसानों को केवल कठिनाइयों का सामना ही करना पड़ता है। दिघोले ने कहा, ‘‘मंडी निजी संस्थाएं नहीं हैं, वे किसानों के श्रम और उपज के कारण ही अस्तित्व में हैं। नीलामी को इतने लंबे समय तक स्थगित रखना बिल्कुल भी सही नहीं है। मंडी बंद करने का अधिकार केवल प्रमुख त्योहारों के दिनों तक ही सीमित होना चाहिए। किसानों के हितों को नुकसान पहुंचाने वाले अधिकारियों और व्यापारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के लिए कृषि उपज मंडी समितियों (एपीएमसी) में सख्त अनुशासन लागू करना जरूरी है।

    Share:

  • IPS अधिकारी पर पत्नी ने दर्ज कराई 41पन्नों की FIR, दहेज उत्पीड़न और अवैध संबंधों के लगाए आरोप

    Sat Oct 18 , 2025
    नोएडा। नोएडा (Noida) के थाना सेक्टर-126 में कर्नाटक कैडर के 2019 बैच के IPS अधिकारी शिवांसु राजपूत (Shivanshu Rajput) और उनके परिवार के खिलाफ उनकी पत्नी डॉ. कृति सिंह (Wife Dr. Kriti Singh) ने गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत (Complaint) में पति के साथ-साथ सास, ससुर, देवर, देवरानी और पति के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved