नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली कई कहानियां कई बार इतनी अनोखी होती हैं कि यकीन करना भी मुश्किल हो जाए। हाल ही में अफ्रीका (Africa) के एक परिवार का एक ऐसा ही किस्सा वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसकी 6 पत्नियां हैं और सभी एक साथ गर्भवती (Pregnant) हैं। वीडियो में शख्स की सभी पत्नियां नजर आ रही हैं, जो पेट से हैं।
View this post on Instagram
जानकारी के मुताबिक अफ्रीका के इस शख्स की तुलना केन्या के प्रसिद्ध ‘बहुविवाह राजा’ अकुकु डेंजर से भी की जाती है। शख्स अब अपनी सभी पत्नियों के एक ही समय पर गर्भवती होने के बाद चर्चा में आ गया है। पड़ोसियों ने बताया है कि घर की सभी महिलाओं के एक साथ प्रेग्नेंट होने के बाद शख्स का घर किसी मैटरनिटी वॉर्ड से कम नहीं लगता।
वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने कहा है कि यह बहुत ही गंभीर मसला है और औरतों की दयनीय स्थिति को बयां करता है। एक यूजर ने लिखा, “ये हंसने वाली बात नहीं है। चिंताजनक है।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “ये फनी नहीं है। ये इंस्टाग्राम पर सबसे भयावह चीज है। उस शख्स की उम्र देखो और फिर इन लड़कियों की। दयनीय।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved