img-fluid

हिमाचल-कश्मीर में गलन, बंगाल-झारखंड में शीतलहर का अलर्ट, सर्दी की रफ्तार बढ़ी

November 15, 2025

नई दिल्ली. हिमाचल प्रदेश (Himachal) और जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में सुबह-शाम की ठिठुरन (chill) बढ़ गई है, जबकि पश्चिम बंगाल (West Bengal) में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री नीचे दर्ज हो रहा है। उधर, झारखंड के 11 जिलों में मौसम विभाग (IMD) ने 17 नवंबर तक शीतलहर (कोल्ड वेव) का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट होगी।

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को धूप खिलने से दिन के तापमान में दो डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन सुबह-शाम की ठिठुरन अभी भी जारी है। प्रदेश के 11 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। ताबो में रात का पारा माइनस 5.3, कुकुमसेरी में माइनस 4.1, केलांग में माइनस 3.6 और कल्पा में 0.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 20 नवंबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। शुक्रवार को ऊना 28.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। देश के बड़े हिस्से में सर्दी की रफ्तार बढ़ने के साथ मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।


कश्मीर में रातें हुईं और सर्द कई जगह पारा माइनस में
कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड जारी है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान माइनस 1.9 डिग्री तक पहुंच गया। पहलगाम में न्यूनतम पारा माइनस 3.8 डिग्री और गुलमर्ग में 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पश्चिम बंगाल में पारा 2–3 डिग्री नीचे, कई जिलों में सुबह धुंध
पश्चिम बंगाल में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री कम रहने का अनुमान है। दार्जिलिंग में 8.2 डिग्री के साथ राज्य का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ। मैदानी क्षेत्रों में बीरभूम के श्रीनिकेतन में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा। कोलकाता में पारा 17.1 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। राज्य में मौसम सूखा रहने और कई इलाकों में सुबह हल्की से मध्यम धुंध की संभावना है।

झारखंड में 17 तक शीतलहर का यलो अलर्ट
आईएमडी ने झारखंड के 11 जिलों रांची, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रामगढ़ और हजारीबाग में 17 नवंबर तक कोल्डवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। खूंटी 7 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि डालटनगंज में 9.3 और रांची में 9.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय घना कोहरा छाने और दृश्यता प्रभावित होने की संभावना जताई गई है।

Share:

  • इंदौर: नो एंट्री का उल्लंघन करने वाले 12 वाहनों पर की चालानी कार्यवाही...

    Sat Nov 15 , 2025
    इंदौर. शहर (Indore) में सुगम सुरक्षित (Easy Safe) व सुखद यातायात (Transportation) हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के दिशा निर्देशन में पुलिस (Police) द्वारा लगातार यातायात प्रबंधन का कार्य एवं नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही भी की जा रही है। इसी अनुक्रम में कल दिनांक 14 नवंबर की सुबह से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved