img-fluid

गर्लफ्रेंड को हिमाचल घुमाने के बहाने साथ ले गया, सिर काटा, कपड़े उतारे और फेंक दी लाश

December 15, 2025

सहारनपुर। सहारनपुर (Saharanpur) में लिव-इन-रिलेशन का खौफनाक अंत हुआ है। कातिल प्रेमी (Lover) ने न सिर्फ लिव-इन-रिलेशन में रह रही प्रेमिका की गला रेत कर हत्या (Murder) कर दी बल्कि उसकी लाश हरियाणा (Haryana) के यमुनानगर में फेंक दी। सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर हरियाणा पुलिस ने कातिल प्रेमी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में जहां कातिल प्रेमी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया वहीं, हत्या की वजह भी बताई जिसे जान हर कोई हैरान है। जिस दिन पुलिस ने इस हत्यारे को गिरफ्तार किया, उसके अगले दिन यानी 15 दिसंबर को उसका निकाह होने जा रहा था।

मृतका उमा 13 साल के एक बच्चे की मां थी और पति-बेटे को छोड़कर बिलाल नाम के युवक के साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रही थी। पुलिस ने आरोपी बिलाल को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, यमुनानगर हरियाणा पुलिस को 7 दिसंबर को पोंटा साहिब हाईवे पर प्रताप नगर पुलिस स्टेशन इलाके के खेतों से एक युवती की बिना सिर वाली लाश मिली थी। लाश पूरी तरह सड़कर खराब हो चुकी थी। युवती के शव से सिर गायब था और वह नग्न हालत में पडी थी। पुलिस की पहली जांच में यह एक जघन्य और सोची-समझी हत्या लग रही थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश पर एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई गई। DSP रजत गुलिया की अगुवाई वाली SIT में CIA की दोनों टीमें और पुलिस स्टेशन लेवल के अधिकारी शामिल थे।


पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती मृतका की पहचान करना था। हरियाणा के सभी जिलों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों से संपर्क किया। लेकिन किसी भी लापता व्यक्ति की रिपोर्ट सामने नहीं आई। पुलिस ने हथिनीकुंड बैराज पर लगे CCTV फुटेज खंगाले तो घटना से जुड़ा सुराग हाथ लग गया। 6 दिन बाद पुलिस ने सहारनपुर जिले के थाना नकुड़ इलाके के गांव टिडोली के रहने वाले फुरकान उर्फ ​​बिलाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस पूछताछ में हत्या आरोपी बिलाल ने बताया कि मृतक उमा पिछले दो साल से उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। बिलाल की शादी एक युवती से तय हो चुकी थी और उमा उस पर खुद से शादी करने का दबाव बना रही थी। इतना ही नहीं किसी से शादी करने से मना कर रही थी। आरोपी को डर था कि महिला उसके परिवार को सच्चाई बता देगी, जिससे उसकी शादी टूट सकती है। इसी डर से उसने हत्या की योजना बनाई।

6 दिसंबर की रात बिलाल उमा को हिमाचल घुमाने के बहाने सहारनपुर से कार में बैठाकर निकला। उसने पहले पोंटा साहिब जाकर किसी कमरे की तलाश भी की लेकिन बाद में बहादुरगढ़ गांव के पास कार में ही वारदात को अंजाम दिया। पहचान छुपाने के मकसद से उसने सिर अलग किया और कपड़े उतार दिए। पुलिस ने बताया कि 7 दिसंबर बहादुरगढ़ के रेवेन्यू एरिया में मुख्य सड़क जो यहां से पोंटा साहिब की ओर जाती है, उससे लगभग 20 मीटर की दूरी पर एक युवती का शव बरामद हुआ था। शव की हालत बहुत खराब थी। युवती का सिर धड़ से अलग था और शरीर पर सिर्फ ऊपरी अंतर्वस्त्र के अलावा कोई कपड़ा नहीं था।

Share:

  • नितिन नबीन ने संभाला भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद

    Mon Dec 15 , 2025
    नई दिल्ली। भाजपा (BJP) के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (National Executive Chairman) और बिहार के मंत्री नितिन नबीन (Nitin Nabin) दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां एयरपोर्ट पर सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े सहित अन्य नेताओं ने नितिन नबीन का स्वागत किया। इसके बाद नितिन नबीन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved