10 लाख केस हुए तो खुद घर में छिप गए, भाजपा पर कांग्रेस का तंज
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी की हैंडलिंग को लेकर कांग्रेस ने सत्ताधारी बीजेपी पर तंज कसा है। पार्टी ने ट्विटर पर कहा कि भाजपा ने कोरोना के 500 केस होने पर लॉकडाउन कर दिया था। जब 10 लाख से ज्यादा केस हो गए तो भाजपा वाले घर में छिप गए। कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट में कहा गया कि भाजपा के काम करने का तरीका भी गजब है। कोरोना के 500 केस होने पर देशवासियों को घरों में कैद कर दिया और 10 लाख से ज्यादा होने पर खुद घर में छिप गए।
कांग्रेस ने लॉकडाउन के मद्देनजर दिए गए केंद्र सरकार के पैकेज पर भी सवाल खड़े किए। एक और ट्वीट में कांग्रेस ने कहा, “20 लाख करोड़ के जुमला रूपी पैकेज से ना तो उद्योग जगत को राहत मिली और ना ही गरीबों को? मोदी ने आत्मनिर्भर पैकेज के तहत 8 करोड़ प्रवासी मजदूरों को भोजन देने का वादा किया था, लेकिन 2.13 करोड़ प्रवासी मजदूरों को ही योजना का लाभ मिला। पार्टी ने आरोप लगाया, आपदा में अवसर का नारा देने वाले परिश्रम और प्रयास से महान बनाये भारत की महानता को नहीं समझ सकते। भाजपा अपने कृत्यों से भारत की महानता को खंडित करने का काम कर रही है।
भाजपा के काम करने का तरीका भी गज्जब है। कोरोना के 500 केस होने पर देशवासियों को घरों में कैद कर दिया और 10 लाख से ज्यादा होने पर खुद घर में छिप गए।
— Congress (@INCIndia) July 18, 2020
मोदी सरकार की पिछली योजनाओं का जो हश्र हुआ है। अब गरीब कल्याण रोजगार अभियान का भी वही हो रहा है। कोरोना वायरस के कारण देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। भारत में कुल 5 करोड़ श्रमिक हैं, जबकि इस योजना के दायरे में सिर्फ 3.5 करोड़ मजदूर ही आ रहे हैं।#भाजपा_की_गर्तव्यवस्था pic.twitter.com/xKkELOngpi
— Congress (@INCIndia) July 18, 2020
कांग्रेस ने ‘भाजपा की गर्तव्यवस्था’ के जरिए कई ट्वीट्स में निशाना साधा है। कई योजनाओं का हाल बताते हुए कांग्रेस ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियां गरीबों पर चोट कर रही हैं। पार्टी ने कहा, प्रधानमंत्री की विफल आर्थिक नीतियों का प्रभाव बैंकिंग सेक्टर पर देखने को मिल रहा है। हमारे बैंकिंग सेक्टर पर एनपीए बढ़ता जा रहा है। सत्ता पक्ष के डिफॉल्टर्स मित्रगण देश को छोड़कर अनिश्चितकालीन विदेश यात्रा पर निकल रहे हैं। कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से कहा गया कि हमारी अर्थव्यवस्था पर भाजपा रूपी ग्रहण लगा हुआ है। भाजपा रूपी ग्रहण ने भारतीय अर्थव्यवस्था को गर्त में भेज दिया है। चेतावनी संकेतों के बावजूद भी भाजपा सरकार गहन निद्रा में सोई हुई है। पार्टी ने अगले ट्वीट में कहा कि देश में लगातार मुद्रास्फीति की दर बढ़ रही है। महंगाई में बेतहाशा वृद्धि आम जनता को प्रभावित करने लगी है। भाजपा सरकार की नीतियां लगातार महंगाई को बढ़ाने का काम कर रही हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा इसका मुख्य कारण है।
Dear BJP,
Exactly what would you have done without Congress schemes like MGNREGA? #भाजपा_की_गर्तव्यवस्था pic.twitter.com/IbmHxuxegc
— Congress (@INCIndia) July 18, 2020
Share: