img-fluid

नाइट क्लब के मालिक लूथरा बंधु थाईलैंड से दिल्ली लाए गए, गोवा पुलिस हिरासत में लेगी

December 16, 2025

नई दिल्ली। उत्तर गोवा (North Goa) के अर्पोरा नाइटक्लब अग्निकांड (Arpora Nightclub Fire) मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गौरव और सौरभ लुथरा (Luthra Brother) को मंगलवार दोपहर दिल्ली लाया गया। गोवा पुलिस अब दोनों लुथरा बंधुओं को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। इसके बाद उन्हें दिल्ली पाटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई पर फैसला होगा।


जांच एजेंसियों का आरोप है कि नाइटक्लब जरूरी फायर सेफ्टी नियमों का पालन किए बिना चलाया जा रहा था, जिसकी वजह से हादसा इतना बड़ा हो गया। इस मामले में गौरव लुथरा और सौरभ लुथरा के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही का केस दर्ज किया गया है। बता दें कि गोवा के नाइटक्लब में हुए अग्निकांड मामले में 25 लोगों की जान चली गई थी, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। ऐसे में लूथरा बंधुओं 10 दिनों बाद भारत लाना पीड़ितों के परिजनों के लिए बड़ी राहत की खबर है।

Share:

  • बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव: लिखना कम, समझना ज्यादा

    Tue Dec 16 , 2025
    7 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, नए पैटर्न के सैंपल पेपर जारी जबलपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र पैटर्न में बड़ा बदलाव करते हुए इस वर्ष सीबीएसई पैटर्न को पूरी तरह लागू कर दिया है। इसके तहत प्रश्नपत्रों में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का वेटेज बढ़ा दिया गया है, जबकि दीर्घ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved