img-fluid

पीरियड्स में दर्द से हैं परेंशान तो इन आहार का सेवन होगा लाभकारी

November 21, 2026

नई दिल्ली । पीरियड्स (periods) के दौरान युवतियों व महिलाओं को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। माहवारी के समय पेट में दर्द, मूड स्विंग्स, पेट में सूजन, भारीपन, एंग्जायटी, फूड क्रेविंग होती है। इस दर्द को आमतौर पर पीरियड क्रैम्प्स (Period cramps) के नाम से जाना जाता है। आमतौर पर 13 वर्ष या उससे अधिक उम्र की लड़कियों को पीरियड्स यानी कि माहवारी शुरू हो जाते हैं। ये एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जो लगभग 45 से 50 की उम्र में बंद हो जाती है। ऐसे में पीरियड (periods)  पेन से बचने के लिए महिलाओं को न्यूट्रिशन (Nutrition) विशेषज्ञ कुछ खास फूड्स खाने की सलाह देतें हैं तो आइयें जानतें हैं। 

सुबह-सुबह इन चीजों का सेवन होगा फायदेमंद : 
विशेषशज्ञों का मानना है कि माहवारी के दिनों में होने वाले दर्द को कम करने में सुबह-सुबह भिगोई हुई किशमिश और केसर का सेवन खाली पेट करना चाहिए। इसमें काली किशमिश (Raisins)  का इस्तेमाल ज्यादा लाभकारी है। माहवारी के दौरान दर्द दूर करने का पारंपरिक उपाय है किशमिश (Raisins) और केसर। साथ ही, PMS के लक्षणों को कम करने में भी केसर सहायक है।



  • हर बार भोजन के साथ इसे खाएं: 
     नाश्ता, खाना और डिनर में घी का सेवन जरूर करें। इससे न सिर्फ पीरियड क्रैम्प्स कम होता है बल्कि चक्कर आने, सिर दर्द (Headache) कम करने में भी मददगार है। साथ ही, इससे गट हेल्थ भी बेहतर होती है।

    दोपहर में खाएं ये: 
    डॉक्‍टर के मुताबिक लंच में दही चावल के साथ थोड़ा सा दाल खाना फायदेमंद होगा। पीरियड पेन और क्रैम्प्स से दूरी बनाने के लिए इसे खाना लाभकारी होगा। दही में कैल्शियम (Calcium) और चावल में मैग्नीशियम और थायमिन (Magnesium and thiamine) होता है। ये सभी तत्व दर्द को कम करने में सहायक भूमिका निभाते हैं।

    मुट्ठी भर खाएं ये नट्स: 
    वो इस दर्द को दूर करने के लिए मुट्ठी भर काजू या फिर मूंगफली खाने की सलाह देती हैं। ये नट्स पीरियड्स पेन को दूर करने में मददगार है। साथ ही, अगर आपको मीठा खाने की क्रेविंग हो तो गुड़ खा सकती हैं। इससे मूड भी अच्छा रहता है।

    ऐसा होना चाहिए डिनर: 
    पीरियड्स पेन (Periods pain) को दूर करने में खिचड़ी भी फायदेमंद है, रात को इसे खाने से दर्द कम होता है। साथ ही, इस दौरान होने वाली दूसरी दिक्कतें जैसे कि मूड स्विंग्स, फूड क्रेविंग (Mood swings, food craving) और PMS के लक्षणों को भी कम करता है। साबुत अनाज की खिचड़ी या फिर कुट्टू का सेवन भी लाभकारी होगा।

    नोट – उपरोक्‍त  दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल डॉक्‍टर  की सलाह के रूप में न समझें कोई भी बीमारी या परेंशानी हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें ।

    Share:

  • इन 6 गलतियों से बढ़ सकती है बाल झड़ने की समस्‍या, आप भी जरूर जान लें

    Sat Nov 21 , 2026
    नई दिल्‍ली। बाल झड़ने की समस्या आम है. लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जिन्‍हें सालोंभर बाल गिरने की समस्‍या से दो चार होना पड़ता है। बालों (hairy) की इस समस्‍या को ठीक करने के लिए वे शैंपू बदलते हैं, तरह तरह के तेल बालों में लगाते हैं और हेयर मास्‍क आदि का प्रयोग करते हैं लेकिन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved