
इंदौर। सैेंपल लेने के बहाने एक पैथालॉजी लैब के मालिक को कुछ लोगों ने बुलाया और फिर उसका कार में अपहरण कर ले गए। पैथालॉजी के मालिक का साथ उसका कर्मचारी भी मौके पर गया था। अपहरणकर्ताओं ने उसे धमकाकर वहां से रवाना कर दिया। पुलिस की टीम पता लगा रही है कि उसकी किसी से रंजिश तो नहीं है। टीमें लैब के मालिक की तलाश में लगी हुई हैं।
लसूडिय़ा पुलिस ने बताया कि इलाके की स्योर पैथालॉजी है, जिसका मालिक संदीप सिंह है। अज्ञात नंबरों से फोन आया और फोन लगाने वाले ने संदीप सिंह को सैंपल लेने के लिए एबी रोड स्थित डीबी प्राइड कट के पास बुलाया। उसकी बातों में आकर संदीप सिंह अपने लैब टेक्निशियन के साथ मौके पर पहुंचा तो एक कार में तीन लोग सवार मिले। उन्होंने बोला कि हमने ही बुलाया है, आप कार में बैठ जाओ, कार में ही मरीज बैठा हुआ है, वहीं उसका सैंपल ले लेना। संदीप सिंह कार में जैसे ही बैठा तो तीनों कार सवार उसे ले जाने लगे।
इसका टेक्निशियन ने विरोध किया तो उसमें से एक कार सवार बोला कि तुम चुप रहो और यहां से निकल जाओ। इसके बाद तीनों संदीप का अपहरण कर मौके से भाग गए। लैब के कर्मचारी ने पूरी घटना की जानकारी लसूडिय़ा थाने में दी। इसके बाद पुलिस की टीमें उसकी तलाश में लग गईं। आंशका है कि लेन-देन के विवाद में संदीप का अपहरण हुआ होगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved