img-fluid

सोशल मीडिया पर वायरल हुए फोटो और वीडियो… अग्रिबाण से चर्चा में जोशी ने शादी की पुष्टि भी कर दी

December 20, 2025

  • पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस नेत्री से किया ब्याह

इंदौर। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के बेटे और शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके दीपक जोशी ने महिला कांग्रेस नेत्री से पिछले दिनों ब्याह कर लिया। जोशी की पत्नी का कोरोना काल में निधन हो गया था। सोशल मीडिया पर इस शादी के फोटो और वीडियो वायरल हुए, जिस पर कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने बधाई भी दी और अग्रिबाण प्रतिनिधि ने जब जोशी से शादी की सच्चाई के बारे में पूछा तो उन्होंने भी स्वीकार किया कि हां, अभी चार दिसंबर को आर्य समाज में शादी कर ली है।

उल्लेखनीय है कि श्री जोशी कुछ समय पूर्व कांग्रेस में भी शामिल हुए और फिर भाजपा में लौट आए। देवास जिले की हाटपीपल्या सीट से चुनाव जीतने के बाद वे स्कूली शिक्षा मंत्री भी बने थे। हालांकि 2018 के चुनाव में वे कांग्रेस उ मीदवार से चुनाव हार गए थे, जिसके बाद 2023 में उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वाइन कर ली, लेकिन उसके बाद शिवराज उन्हें दोबारा भाजपा में ले आए। 2021 में कोरोना की दूसरी लहर में उनकी पत्नी विजिया जोशी का इंदौर के ही अस्पताल में निधन हो गया था।


भ्रष्टाचार सहित अन्य मामलों में दीपक जोशी मुखर रहे और प्रधानमंत्री कार्यालय तक शिकायतें करते रहे। अभी उनकी शादी की खबर जैसे ही वायरल हुई। राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो गई। अग्रिबाण प्रतिनिधि ने दीपक जोशी से पूछा तो उन्होंने स्वीकार किया कि शादी की खबर सच है और उन्होंने 4 दिस बर को की है। श्री जोशी की शादी महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव रही पल्लवी राज सक्सेना से हुई है।

Share:

  • गिरकर फिर बढ़ा रात का तापमान, ठंड में कमी नहीं

    Sat Dec 20 , 2025
    दिन के तापमान में आई कमी, पर तेज धूप से दोपहर में ठंड बेअसर इंदौर। शहर में रात से सुबह के बीच तापमान में आज बढ़त दर्ज की गई। हालांकि इससे ठंड में कोई कमी महसूस नहीं हुई और रात से सुबह तक तीखी ठंड का दौर जारी रहा। इसके साथ ही शीतलहर भी बरकरार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved