img-fluid

अहमदाबाद में हार्ड लैंडिंग, रनवे से टकराकर फिर उड़ा विमान, डायवर्ट होकर इंदौर आया

December 21, 2025

  • दिल्ली से अहमदाबाद जा रहा था विमान, तकनीकी खराबी के कारण इंदौर में फ्लाइट को निरस्त किया

इंदौर, विकाससिंह राठौर। दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचा एयर इंडिया का विमान कल अहमदाबाद में हार्ड लैंडिंग का शिकार हुआ। यानी विमान ने लैंडिंग की कोशिश की लेकिन यह खराब थी, जिसके कारण इसे दोबारा उड़ा दिया गया। खास बात यह है कि इस विमान को दोबारा अहमदाबाद में लैंड करने के बजाय डायवर्ट कर इंदौर ले आया गया और यहां आने के बाद विमान में तकनीकी खराबी का हवाला देते हुए फ्लाइट को निरस्त कर दिया गया। इसके कारण स्प्राइट में सवार यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना के बाद अधिकारी यह स्पष्ट नहीं कर पाए कि जब विमान इंदौर में उतर सकता है तो इसे अहमदाबाद में ही क्यों नहीं उतारा गया।

विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई-881) दोपहर 1.35 बजे दिल्ली से रवाना होकर 3.20 बजे अहमदाबाद पहुंचती है। कल यह फ्लाइट दो 2.02 बजे दिल्ली से रवाना हुई। 3.45 बजे यह विमान अहमदाबाद पहुंचा। पायलट ने विमान को लैंड करने की कोशिश की लेकिन यह हार्ड लैंडिंग या रफ लैंडिंग थी। विमान रनवे की सतह से टकराया लेकिन सही संतुलन न होने के कारण पायलट ने इसे तुरंत दोबारा ऊपर उड़ा दिया। इसके बाद इस विमान को दोबारा अहमदाबाद में दोबारा उतारने की कोशिश नहीं की गई और डायवर्ट कर इंदौर ले आया गया। शाम करीब 5 बजे यह विमान इंदौर पहुंचा।


विमान में थे 180 यात्री… कुछ कल गए, कुछ आज जाएंगे
अधिकारियों ने बताया कि इस फ्लाइट में 180 यात्री सवार थे। इंदौर में तकनीकी खराबी के बाद जब विमान का संचालन संभव नहीं था तो इस फ्लाइट को निरस्त किया गया और सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया। अहमदाबाद में हुई हार्ड लैंडिंग के कारण यात्री घबराए हुए थे। जब उन्हें बताया कि फ्लाइट को निरस्त किया जा रहा है तो यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। एयर इंडिया ने कुछ यात्रियों को कल ही दूसरी उड़ानों के माध्यम से दिल्ली या अहमदाबाद भेजा। कुछ को सडक़ मार्ग से अहमदाबाद रवाना किया गया, वहीं कुछ को होटल में ठहरवा कर आज की फ्लाइट से अहमदाबाद भेजा जाएगा।

इंदौर में जांच में आई तकनीकी खराबी, फ्लाइट निरस्त
इंदौर में विमान को लाते वक्त इसे रिफ्यूलिंग के लिए लाने का कारण बताया गया। इंदौर में उतरने के बाद जब इंडिगो की टीम ने विमान की जांच की तो इसमें तकनीकी घर अभी का खुलासा किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि अक्सर हार्ड लैंडिंग की स्थिति में विमान का टायर या सस्पेंशन सिस्टम क्षतिग्रस्त हो जाता है। संभवत: ऐसी ही स्थिति के कारण इस फ्लाइट को निरस्त कर दिया गया।

Share:

  • प्रदेश में पहली बार पारा 3 डिग्री से नीचे

    Sun Dec 21 , 2025
    अमरकंटक में पाला, फसलों पर जमीं बर्फ इंदौर। बर्फीली हवाओं से पूरा मध्यप्रदेश कंपकंपा गया है। प्रदेश में पहली बार पारा जहां 3 डिग्री के नीचे चला गया, वहीं अमरकंटक में पाला पडऩे से सैकड़ों हेक्टेयर पर खड़ी फसलें बर्बाद हो गई है। यहां फसलों पर ओस की बूंदें बर्फ में बदल गई। मौसम विभाग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved