img-fluid

प्रदेश में पहली बार पारा 3 डिग्री से नीचे

December 21, 2025

  • अमरकंटक में पाला, फसलों पर जमीं बर्फ

इंदौर। बर्फीली हवाओं से पूरा मध्यप्रदेश कंपकंपा गया है। प्रदेश में पहली बार पारा जहां 3 डिग्री के नीचे चला गया, वहीं अमरकंटक में पाला पडऩे से सैकड़ों हेक्टेयर पर खड़ी फसलें बर्बाद हो गई है। यहां फसलों पर ओस की बूंदें बर्फ में बदल गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2-3 दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज होगी।


अनूपपुर से 65 किमी दूर पवित्र नगरी अमरकंटक में पाला पडऩे से किसान मायूस हो गए। यहां फसलों पर ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील हो गई, वहीं शहडोल जिले के कल्याणपुर में तापमान 3 डिग्री से नीचे गिरकर 2.8 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। प्रदेश के कई शहरों में जहां विजिबिलिटी 50 मीटर रह गई है, वहीं 12 से अधिक जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 5 से 7 डिग्री के बीच है। आने वाले दिनों में गिरते तापमान से राहत मिलने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

Share:

  • पठानकोट के रास्ते पाक आतंकी घुसपैठ की फिराक में, सैन्य ठिकानों पर हमले का षड्यंत्र

    Sun Dec 21 , 2025
    पठानकोट. पाकिस्तान (Pakistan) एक बार फिर नए साल पर पंजाब (Punjab) में दहशत फैलाने की योजना बना रहा है। उसने पंजाब के रास्ते घुसपैठ कराने के लिए आतंकियों को तैयार कर लिया है और उनकी मदद के लिए सीमा क्षेत्र के अपने स्लीपर सैल (Sleeper cell) एक्टिवेट (Activate) कर दिए हैं। खुफिया एजेंसियों से मिले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved