
डेस्क। आज यानी 25 दिसंबर को हर कोई क्रिसमस फेस्टिवल (Christmas Festival) मना रहा है। इस मौके पर लोग अपने-अपने अंदाज में क्रिसमस की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भी अपने फैंस (Fans) को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही अक्षय ने फैंस को एक सरप्राइज (Surprise) भी दिया है। ये सरप्राइज उनकी आगामी फिल्म (Movies) ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome to the Jungle) से जुड़ा हुआ है।
अक्षय ने क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। अपनी पोस्ट में अक्षय ने लिखा, ‘वेलकम टू द जंगल की पूरी कास्ट की तरफ से आप सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं। फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में आ रही है। मैं कभी इतने बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रहा। हममें से कोई भी नहीं। हम आपको अपना तोहफा देने के लिए बेताब हैं। शूटिंग पूरी हो गई। शाबाश, दोस्तों! इसे साकार करने में शामिल सभी लोगों का बहुत बड़ा योगदान रहा। हमारी तरफ से आप सभी को 2026 के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।’
इसके साथ ही अक्षय ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इस वीडियो में ‘वेलकम टू द जंगल’ की पूरी कास्ट नजर आ रही है। जाहिर है कि इस फिल्म में अब तक की सबसे बड़ी कास्ट नजर आ रही है, जिसमें कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं। अक्षय के इस वीडियो में उनके अलावा सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, तुषार कपूर, राजपाल यादव, परेश रावल, आफताब शिवदसानी, जैकलीन फर्नांडीज, जॉनी लीवर, पुनीत इस्सर, दिशा पाटनी समेत कई और एक्टर्स भी नजर आ रहे हैं। सबसे खास बात कि फिल्म में अक्षय कुमार का एक बिल्कुल ही अलग लुक नजर आ रहा है। जिसमें वो ग्रे कलर के बड़े बाल और बड़ी दाढ़ी में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह और भी चरम पर पहुंच गया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved