
कोहरे का कहर… 200 फ्लाइट, 100 ट्रेनें रद्द
भोपाल। पहाड़ी राज्यों (Hill states) से आ रही बर्फीली हवा (icy wind) से मैदानी राज्यों का तापमान (temperature ) लगातार गिर (dropped) रहा है। भीषण ठंड की चपेट में आए मध्यप्रदेश में कई जिलों का तापमान 3 डिग्री के आसपास पहुंच गया। मंदसौर में बीती रात पारा 2.5 डिग्री तक पहुंच गया, जो अब तक का सबसे न्यूनतम तापमान रहा।
इसी तरह प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 3 से 5 डिग्री के बीच बना हुआ है। आज भी मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। उधर, देशभर में कोहरे के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह लडख़ड़ा गई है। कई राज्यों में विजिबिलिटी 50 से कम रह गई है। कल देशभर में 200 से अधिक फ्लाइटें रद्द की गईं। इनमें 100 से ज्यादा फ्लाइटें इंडिगो की थीं। इसके अलावा 100 से अधिक ट्रेनें भी रद्द कर दी गईं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved