img-fluid

‘मैंने भारत-पाक संघर्ष रोका…’, नोबेल नहीं मिलने पर डोनाल्ड ट्रंप का छलका दर्द

January 12, 2026

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच संघर्ष को रोका और कुल आठ युद्ध समाप्त किए। ट्रंप ने कहा कि इसके बावजूद उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार (नोबेल शांति पुरस्कार) नहीं मिला, जबकि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को 2009 में यह पुरस्कार मिला था।

ट्रंप ने कहा मैंने आठ युद्ध खत्म किए। अगर आप उन युद्धों को देखें, ये आसान नहीं थे। भारत और पाकिस्तान आपस में भिड़ने वाले थे। लेकिन हमने आठ युद्धों को रोक दिया, कुछ युद्ध 30 साल से भी लंबे समय तक चल रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि कोई और आठ युद्ध समाप्त नहीं कर पाया। ट्रंप ने ओबामा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पुरस्कार मिला, जबकि वे यह भी नहीं जान पाए कि क्यों मिला।


  • ट्रंप का यह दावा पिछले कुछ महीनों में लगातार दोहराया जा रहा है। उन्होंने मई 2025 में सोशल मीडिया पर कहा था कि भारत और पाकिस्तान ने अमेरिकी मध्यस्थता के बाद तत्काल युद्धविराम स्वीकार किया। हालांकि, भारत ने हमेशा किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से इनकार किया है।

    ट्रंप ने व्हाइट हाउस में तेल और गैस उद्योग के नेताओं से मिलने के दौरान कहा चाहे लोग मुझे पसंद करें या न करें, मैंने आठ बड़े युद्धों को समाप्त किया, कुछ युद्ध 36, 32, 31, 28 और 25 वर्षों से चल रहे थे। भारत और पाकिस्तान के बीच भी युद्ध शुरू ही होने वाला था, आठ विमानों को मार गिराया गया और मैंने इसे बिना परमाणु हथियारों के जल्दी रोक दिया। ट्रंप ने यह भी बताया कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने कहा कि ट्रंप ने युद्ध रोककर करोड़ों जिंदगियों को बचाया।

    एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा भारत और पाकिस्तान, दोनों परमाणु संपन्न देश, बड़े संघर्ष के लिए तैयार थे। आठ विमान गिराए गए और मैंने इसे रोक दिया। हर युद्ध रोकने पर नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए।

    Share:

  • Expert Dutch Customer Support Services at Samba Slots: Your Reliable Assistance Partner

    Mon Jan 12 , 2026
    Get expert Dutch customer support at Samba Slots for reliable assistance when you need it most. Join us today!
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved