
इन्दौर। बायपास (Bypass) पर आज तडक़े फिर भीषण सडक़ (terrible road) हादसा हो गया, जिसमें एक ट्रक (truck) में कार (Car) सवार जा घुसा। हादसा इतना भीषण था कि कार के अगले हिस्से को काटकर उसमें फंसे चालक को निकाला गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
लसूडिय़ा पुलिस ने बताया कि इंदौर-देवास बायपास पर शेरेटन होटल के सामने से गुजर रहे एक ट्रक के पीछे रफ्तार से दौड़ रही कार जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा दब गया और उसका चालक उसमें फंस गया। एयर बलून भी पूरी तरह फट गए। मौके पर मौजूद लोगों ने कार में फंसे चालक को कार का अगला हिस्सा काटकर निकाला, तब तक उसकी सांसें रुक चुकी थीं। चालक के सिर में चोटें आई थीं। हादसे की जानकारी लगते ही लसूडिय़ा पुलिस मौके पर पहुंची और चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन की मदद से थाने ले जाया गया। कार चालक के पास भारत सरकार का पहचान पत्र मिला, जिसमें उसका नाम विक्रम पिता परमजीतसिंह निवासी संपत हिल्स लिखा था। आशंका है कि यह पहचान पत्र कार के चालक का ही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved