img-fluid

नाबालिग का यौन शोषण करने वाला आबकारी उप निरीक्षक गिरफ्तार

July 21, 2020
उज्जैन। नीलगंगा थाना पुलिस ने मंगलवार को एक आबकारी उप निरीक्षक को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ दुष्कर्म,अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देने और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। शोषण की शिकार बालिका अपनी मां के बीमार होने पर आबकारी उप निरीक्षक के घर काम करने जाती थी। उप निरीक्षक पत्नि के घर पर न होने पर वह घर में ही दुष्कर्म करता था और अन्य दिनों में उसे इंदौर मार्ग की होटल मधुबन में ले जाता था।
नीलगंगा थाना पुलिस के अनुसार नाबालिग ने एक आवेदन देकर अपनी पीड़ा लिखी थी। पुलिस इसकी पुष्टि करके मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार करना चाहती थी। इस बीच नाबालिग ने बताया कि आबकारी उप निरीक्षक पंकज जैन ने उसे होटल में बुलवाया है।सूचना मिलने पर पुलिस के दो दल बनाए गए। पहला दल होटल में ही था और दूसरा दल बाहर से निगाह रख रहा था। जैसे ही पंकज जैन होटल में सरकारी वाहन से पहुंचा। सभी सतर्क हो गए। पंकज जैन बगैर काउंटर पर एंट्री किए एक कमरे में चला गया। नाबालिग वहीं थी। पुलिस ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया।
सीएसपी रजनीश कश्यप के अनुसार कानीपुरा स्थित सरकारी शराब गोदाम का प्रभारी पंकज जैन नाबालिग को करीब 11 माह से धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा  था और उसकी अश्लील वीडियो बना रहा था। पुलिस ने इस मामले में उसके दो सहयोगियों रसोईया अजय पिता जगदीश निवासी आगर एवं होटल मालिक का भतीजा अजय पिता चिमन चौधरी को भी हिरासत में लिया है। पुलिस इन सभी से पूछताछ करेगी वहीं रिमांड पर लेकर पंकज जैन का मोबाइल फोन बरामद करेगी।

Share:

  • इंदौर में कुल संक्रमित मरीज़ो की संख्या 6339 हुई, आज 114 और बढ़े

    Tue Jul 21 , 2020
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved