img-fluid

इंदौर: महिला गार्ड के अंधे कत्ल का खुलासा, हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

January 28, 2026

इंदौर। इंदौर की गंगा धाम कॉलोनी में 23 जनवरी 2026 को हुई महिला की नृशंस हत्या की गुत्थी को बाणगंगा पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या चोरी के उद्देश्य से की गई थी। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है। मृतिका गायत्री पति सुनील धीमान जो टीसीएस कंपनी में हाउसकीपिंग का कार्य करती थीं उसका शव उनके घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में मिला था। मृतिका के हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। जिसके बाद थाना बाणगंगा पुलिस ने मामले की गहन जांच की, जांच के दौरान 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।


  • पुलिस जांच में सामने आया कि मृतिका के पड़ोस में किराए से रहने वाले अमित मौर्य और सुमित मौर्य ने तीसरे आरोपी अमित गाडेकर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। 28 जनवरी की रात सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की, जहां फरार होने की कोशिश में आरोपियों का ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों आरोपी घायल हो गए, जिन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे कई दिनों से मृतिका की दिनचर्या पर नजर रखे हुए थे। चोरी के इरादे से घर में घुसकर उन्होंने महिला के हाथ-पैर बांधे, मुंह में कपड़ा ठूंसा और दम घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए घटना में शामिल तीसरा आरोपी अमित पिता शिवाजी राव गाडेकर, निवासी वीणा नगर, फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के मामले दर्ज हैं।

    Share:

  • इंदौर: अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में डेढ़ करोड़ रुपये की चाँदी के साथ दो आरोपी गिरफ़्तार

    Wed Jan 28 , 2026
    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore) में चाँदी (Silver) की तस्करी (Smuggling) कर मार्केट में बेचने वाले दो युवकों (Youth) को पुलिस (Police) ने पकड़ा है, तलाशी के दौरान डेढ़ करोड़ रुपया की चांदी पुलिस द्वारा बरामद की गई है. बता दे पूरा मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है, जहाँ पुलिस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved