img-fluid

दुआओं के सहारे प्लेऑफ की जंग: हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस को WPL 2026 में आखिरी उम्मीद

January 31, 2026

नई दिल्ली । विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2026) में हरमनप्रीत कौर(Harmanpreet Kaur) की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)का सफर उम्मीद और निराशा के बीच झूलता नजर आ रहा है। डिफेंडिंग चैंपियन होने के बावजूद इस सीजन मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) अपनी लय बरकरार नहीं रख सकी। लीग स्टेज के 8 मैचों में MI को सिर्फ 3 में जीत मिली, जबकि 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। हाल ही में खेले गए WPL 2026 के 19वें मुकाबले में गुजरात जाएंट्स के खिलाफ मिली हार ने मुंबई(Mumbai) की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

हालांकि, इन तमाम झटकों के बावजूद मुंबई इंडियंस अभी पूरी तरह से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है। पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो MI के खाते में 6 अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर काबिज है। दिलचस्प बात यह है कि अब मुंबई के हाथ में कुछ भी नहीं बचा है। उनका प्लेऑफ में पहुंचना पूरी तरह से दूसरे मुकाबले के नतीजे पर निर्भर करता है।

आज खेले जाने वाले दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम यूपी वॉरियर्स (UPW) मुकाबले पर मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों और फैंस की निगाहें टिकी होंगी। इस मैच का नतीजा ही तय करेगा कि हरमनप्रीत की टीम आगे का सफर तय कर पाएगी या नहीं। फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस दोनों के खाते में 6-6 अंक हैं, जबकि यूपी वॉरियर्स 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है।

मुंबई इंडियंस के लिए समीकरण साफ है। अगर लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में यूपी वॉरियर्स, दिल्ली कैपिटल्स को हरा देती है, तो दिल्ली, मुंबई और यूपी तीनों टीमों के खाते में 6-6 अंक हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में नेट रन रेट अहम भूमिका निभाएगा। यहां मुंबई इंडियंस को फायदा मिलता नजर आ रहा है, क्योंकि उनका नेट रन रेट +0.059 है, जो दिल्ली कैपिटल्स (-0.164) और यूपी वॉरियर्स (-1.146) से बेहतर है। इसी आधार पर MI को प्लेऑफ का टिकट मिल सकता है।

यानी साफ शब्दों में कहें तो मुंबई इंडियंस की उम्मीदें अब दुआओं पर टिकी हैं। टीम को भरोसा है कि किस्मत उनका साथ दे और यूपी वॉरियर्स, दिल्ली कैपिटल्स को मात देकर MI के लिए रास्ता खोल दे।


  • वहीं, WPL 2026 प्लेऑफ की तस्वीर आंशिक रूप से साफ हो चुकी है। स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 8 में से 6 मुकाबले जीतकर सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके अलावा गुजरात जाएंट्स भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है और एलिमिनेटर में खेलने उतरेगी। अब सबकी नजर इस बात पर है कि गुजरात का सामना किस टीम से होगा और क्या मुंबई इंडियंस आखिरी सांस तक इस टूर्नामेंट में बनी रह पाएगी।

     

    Share:

  • बिहार के दरभंगा में 15 दिनों में 10 हजार कौवों की मौत, बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद हाई अलर्ट... शहर में दहशत का माहौल

    Sat Jan 31 , 2026
    दरभंगा। बिहार (Bihar) बर्ड फ्लू (Bird flu) पांव पसार रहा है। दरभंगा शहर (Darbhanga city) में पिछले 15 दिनों में हजारों कौवों (Thousands Crows) की मौत हो गई है। डेयरी, मत्स्य व पशु संसाधन विभाग की ओर से कराई गई जांच में इनमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग को अलर्ट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved